Home Uk देहरादून दून में ‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’ का धमाकेदार शुभारंभ
देहरादून

दून में ‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’ का धमाकेदार शुभारंभ

Share
Share

परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाई सेल रोटी, स्टॉलों का किया उद्घाटन

देहरादून। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर ‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’ थीम पर 23 से 25 मार्च तक प्रदेशव्यापी कार्यक्रमों का सोमवार को परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। सीएम ने स्टॉलों का उद्घाटन कर सेल रोटी बनाई। सभी जनपदों में प्रसारण होगा।

चार साल में ऐतिहासिक उपलब्धियां
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि धामी सरकार ने यूसीसी लागू कर पहला राज्य बना। नकल-धर्मांतरण पर कठोर कानून लाए। जीएसडीपी में 7.23% व प्रति व्यक्ति आय में 41% वृद्धि। 20 हजार नए उद्योग, बिजली उत्पादन तिगुना।

2027 में फिर कमल खिलेगा
भट्ट ने दावा किया कि जनता संतुष्ट है। एक वर्ष में और कर्मठता से काम कर 2027 चुनाव प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, सविता कपूर व मेयर सौरभ बहुगुणा मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + six =