Home मेरठ राहुल पर FIR पर भड़के कांग्रेसी
मेरठ

राहुल पर FIR पर भड़के कांग्रेसी

राहुल पर FIR पर भड़के कांग्रेसी

Share
राहुल पर FIR पर भड़के कांग्रेसी
Share
मेरठ। जि़ला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव भाटी के आदेश अनुसार जि़ला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्रतिशोधात्मक एफआईआर रद्द करने एवं हल्द्वानी में जातिवादी ‘शुद्धिकरण अनुष्ठान करने वाले भाजपा/आरएसएस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु जि़ला अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जि़ला प्रवक्ता सय्यद आमिर रज़ा ने कहा की हल्द्वानी रैली में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की रैली के पश्चात भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा बेहद निंदनीय और जातिवादी ‘शुद्धिकरण अनुष्ठानÓ किया गया, जो संविधान में निहित सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों पर सीधा हमला है। इस घोर अनैतिक कृत्य पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की लेकिन हैरानी की बात है कि कार्रवाई करने के बजाय उत्तराखंड पुलिस ने भाजपा की राज्य सरकार के इशारे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के खिलाफ ही हल्द्वानी सिटी कोतवाली में स्नढ्ढक्र दर्ज करा दी गई है यह भाजपा द्वारा सरकारी मशीनरी का बेशर्मी से इस्तेमाल, बदले की राजनीति और दलितों/वंचितों पर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता वसी अहमद रिज़वी ने कहा कि राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज झूठी एवं प्रतिशोधात्मक एफआईआर को तत्काल निरस्त किया जाए। हल्द्वानी में जातिवादी ‘शुद्धिकरण अनुष्ठानÓ करने वाले दोषी भाजपा/आरएसएस कार्यकर्ताओं के खिलाफ स्ष्ट/स्ञ्ज एक्ट एवं अन्य सुसंगत धाराओं में तत्काल स्नढ्ढक्र दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य-प्रायोजित उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए। अगर हमारी मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस जन सड़क पर और बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।

ये रहे मौजूद

इस दौरान नसीम सैफी, हेमंत प्रधान, मासूम असगर, अरुण कौशिक, हाजी शबनूर, एस के शाहरुख, अंसार अहमद, तरुण मालिक, उवैस अंसारी, शक्ति सिंह, आदेश शर्मा, एड ज़मीन, एड प्रशांत शर्मा, एड अजय प्रताप, इलियास राईन, जुनैद अंसारी, अयान अंसारी, राकेश शर्मा, अभिमन्यु त्यागी, मोनिंदर सूद वाल्मीकि, सोनू गौतम, केडी शर्मा, ताहिर अंसारी आदि मौजूद रहे ।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 6 =

Related Articles

कांग्रेस की गांधी अंबेडकर संवाद यात्रा

कांग्रेस ओबीसी विभाग का राष्ट्रपति को ज्ञापन

कांग्रेस ओबीसी विभाग का राष्ट्रपति को ज्ञापन

गोकशी ने करा दिया थाने पर बवाल

गोकशी ने करा दिया थाने पर बवाल

बकाए पर कोर्ट ने बिजली कंपनी के बांधे हाथ

बकाए पर कोर्ट ने बिजली कंपनी के बांधे हाथ