Home मेरठ मांगें पूरी ना हुई तो भाकियू की दोबारा घेराव की चेतावनी
मेरठ

मांगें पूरी ना हुई तो भाकियू की दोबारा घेराव की चेतावनी

मांगें पूरी ना हुई तो भाकियू की दोबारा घेराव की चेतावनी

Share
मांगें पूरी ना हुई तो भाकियू की दोबारा घेराव की चेतावनी
Share

देर रात्रि मंडलायुक्त भानु गोस्वामी समेत अधिकारियों के साथ 6 चली मैराथन बैठक, जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में 25 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल रहा मंडलायुक्त सभागार में मौजूद

मेरठ। मंडलायुक्त समेत तमाम अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बाद कमिश्ररी का घेराव खत्म करने के साथ ही भाकियू ने मांगें पूरी ना होने पर दोबारा कमिश्ररी के घेराव की चेतावनी दी है। बीते मंगलवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के कमिश्ररी पंचायत में शामिल होने के बाद प्रशासन के तमाम अफसर अंडर प्रेशर नजर आए। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी समेत समस्त किसानों ने अनिश्चितकालिन आंदोलन की घोषणा करके मंडलायुक्त के नेतृत्व में वार्ता करने की जिद की।

मंडलायुक्त की मौजूदगी में वार्ता

आखिरकार मंडलायुक्त ने देर रात्रि 7 बजे वार्ता हेतु किसानों को आमंत्रण दिया जिसपर जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल वार्ता हेतु कमिश्नरी सभागार में पहुंचे मंडलायुक्त भानु गोस्वामी के नेतृत्व में अपर मंडलायुक्त अमित कुमार, प्रभारी जिलाधिकारी नूपुर गोयल, पुलिस कप्तान बी बी मूर्ति, ऊर्जा प्रबंध निदेशक रविश गुप्ता, मेडा वीसी संजय मीणा, नगर आयुक्त नगर निगम सौरभ गंगवार, पुलिस अधीक्षक शहर विनायक गोपाल भोसले , अपर जिलाधिकारी शहर बृजेश सिंह, एडीएम प्रशाशन, जिला गन्ना अधिकारी, उप गन्ना आयुक्त समेत जिले भर जिले स्तर के 30 अधिकारी मौजूद रहे वार्ता लगभग 6 घंटे चली। अधिकारियों को सख्त निर्देश मंडलायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाना चाहिए अन्यथा जायज निस्तारण न होने और शिकायत आने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी बिजली के बड़े लोड बढ़े महीने से पिछले 6 माह की जांच करके जायज पाए जाने पर घटाए जाएंगे और पेनल्टी धनराशि सिक्योरिटी में जोड़ी जाएगी और बिल में एडजस्ट की जाएगी, ट्रांसफार्मर फूंकने पर दो से तीन में न बदले जाने पर संबंधित पर कार्यवाही होगी, तार चोरी की घटनाओं पर सप्ताह भर तार नए डाले जाएंगे, तार चोरी स्टार्टर चोरी की घटनाओं में पुलिस थानों में भी रिपोर्ट होगी किसान की तहरीर पर, जर्जर तार बदले जाएंगे, खाद समितियों में ब्याज एवं खाद वितरण की जांच अपर मंडलायुक्त अमित कुमार करेंगे, 3′ से अधिक ब्याज वसूली वापिस कराई जाएगी, नियमानुसार मानक डीएपी किसान को हर हालात में उपलब्ध सीडीओ की निगरानी में उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया , किनोनी शुगर मिल का भुगतान हर संभव हालत में नए पेराई सत्र आरंभ होने से दस दिन पहले हर हालात में कराया जाएगा, बुजुर्ग किसान असहाय होने के कारण दूर गन्ना डालने वाले प्रार्थी का बॉन्ड बदलवाने हेतु डीसीओ लखनऊ जाएंगे, पांच नए तालाब साफ कराए जाएंगे, नारंगपुर आयुष्मान मंदिर में डॉ की व्यवस्था की जाएगी , पशु चिकित्सालयों में दवाओं की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी, लम्पी रोग की वैक्सीन को प्राथमिकता से लगाई जाएगी, जाटोली, नंगला ताशी में नाला पुर्ननिर्माण किया जायेगा, खस्ता हाल ग्रामीण सड़कों को इस वित्तीय वर्ष में बनाया जाएगा, खटकी में तीन वर्ष पूर्व पारिवारिक झगड़े में गुंडा एक्ट नहीं लगाई जाएगी, लहरा गांव में तालाब में मछली पालन कभी नहीं हुआ आगे भी नहीं होगा, अधिकारियों की किसान समस्या समाधान पर जवाबदेही तय होगी, वीर नगर वर्षों पुराने पट्टो के मुकदमों का निस्तारण गुण दोष पर जल्द निस्तारण किया जाएगा, प्रमुख सचिव गन्ना से किसानों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात सत्र आरंभ से पहले सुनिश्चित कराई जाएगी, शासन स्तर कि समस्याओं पर गहनता से पत्र बनाकर भेजा जायेगा, रात्रि एक फेस ट्यूबवेल लाइट हेतु जिला कृषि अधिकारी एवं जिला गन्ना अधिकारी के सुझाव टॉप बोरर तितली निवारक लाइट हेतु सुझाव को लेकर शासन में पत्र लिखा जाएगा और प्रबंध निदेशक रविश गुप्ता स्वयं पैरवी करेंगे।

एडीएम सिटी व एसपी सिटी ने की घोषणा

सुबह सात आठ बजे के करीब अपर जिलाधिकारी शहर बृजेश सिंह और पुलिस अधीक्षक शहर विनायक गोपाल भोसले ने किसानों के बीच पहुंच कर सभी समाधान एवं आश्वाशन की घोषणा की जिसपर जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने समस्याओं के समाधान न होने की परिस्थिति में दोबारा इतनी ही ताकत के साथ दोबारा आने का आव्हान करते हुए सभी किसानों का धन्यवाद करते हुए धरना स्थगित करने का आव्हान उसके बाद टेंट उतारा गया लगभग 9 बजे तक किसान मंडलायुक्त कार्यालय के सामने मौजूद रहे इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, जगत सिंह, देशपाल, अनूप, सत्येंद्र, हर्ष चाहल, रामफल शर्मा, नरेश मवाना, मोनू टिकरी, सुनील, सत्ते, अभिषेक , महिपाल, जसबीर, मनोज आदि मौजूद रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + fourteen =

Related Articles

अफसरों ने अभी तो दिया है अटका धरना जारी

अफसरों ने अभी तो दिया है अटका धरना जारी

देश के लिए गोल्ड जीतना चाहता है तनिष्क

देश के लिए गोल्ड जीतना चाहता है तनिष्क

श्रीकृष्ण जन्माष्टी पर इस्कान की भव्य तैयारियां

श्रीकृष्ण जन्माष्टी पर इस्कान की भव्य तैयारियां

बारिश के बावजूद भारी संख्या में जुटे व्यापारी जोरदार प्रदर्शन

बारिश के बावजूद भारी संख्या में जुटे व्यापारी जोरदार प्रदर्शन