गिरफ्तारी की मांग पर डुमरी विधायक जयराम महतो भड़के, बरवाअड्डा थाना प्रभारी को बताया बालू के सौदागर
नई दिल्ली/धनबाद। बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार द्वारा प्राथमिकी किए जाने व पुलिस एसोसिएशन की ओर से उनकी गिरफ्तारी की मांग पर डुमरी विधायक जयराम महतो भड़के हुए हैं। पुलिस एसोसिएशन पर निशाना साधते हुए डुमरी विधायक ने धनबाद पुलिस पर कई आरोप लगलाए हैं।
उन्होंने कहा कि जब प्रिंस खान ने धनबाद एसएसपी को धमकी दी थी, तब पुलिस एसोसिएशन कहां था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब बोकारो विधायक और धनबाद सांसद ने पुलिस पदाधिकारियों को सरेआम धमकाया था, तब भी एसोसिएशन ने कोई प्रेस वार्ता नहीं की।
बरवाअड्डा थाना प्रभारी बालू के सौदागर
जिंदगी एक खामी है.., जान एक दिन जानी है…, हिम्मत तेरी जवानी है…, कर डाल दो जो दिल ने ठानी है…, पत्थर को छू दे वह भी पानी है…। इस पंक्ति के साथ विधायक जयराम ने बताया कि पूरे राज्य भर में बरवाअड्डा थाना प्रभारी का जो मामला सामने आया है, वह पूरी तरह बेबुनियाद है।
बरवाअड्डा थाना प्रभारी खुद बालू के सौदागर है। निजी ड्राइवर हीरालाल प्रसाद के अकाउंट में कई बार आनलाइन रकम ली गई है। इसके अलावा 2022 में थाना प्रभारी पर भी दुषकर्म का आरोप लगा था। ऐसे दागी पुलिसकर्मी को थाना प्रभारी कैसे बनाया जा सकता है।
Leave a comment