सचिन बोले भाजपा आरएसएस और बजरंग दल जैसे संगठनों ने आज तक किसी टोपी वाले को नहीं मारा
मेरठ। आजाद समाज पार्टी के नेता बदर अली के एक बयान पर अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सचिन सिरोही ने कहा- बदर अली इन बेतुकी बयानबाजी से अपनी कौम को पागल बनाएं। उन्होंने कहा- भाजपा आरएसएस और बजरंग दल जैसे संगठनों ने आज तक किसी टोपी वाले को नहीं मारा है। यह कहकर बदर अली ने अपनी घटिया राजनीति चमकाने के लिए यह बयानबाजी की है, जो हम बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेंगे संगठनो पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे। बदर अली ने रविवार को केसरगंज की जनसभा में कहा कि जिस दिन आपने हमारे हाथों को ताकत दे दी, उस दिन बीजेपी, आरएसएस और बजरंग दल वाले किसी भी टोपी को हाथ लगाने से पहले 10 बार सोचेंगे। बदरअली के अब आजाद समाजपार्टी से मेरठ की शहर सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी है। पिछले लगभग आठ महीने से बदरअली इसी चुनावी तैयारी में हैं। आसपा ने उसे अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बदरअली को पार्टी ज्वाइन कराने का बड़ा कारण उसे शहर सीट से चुनाव लड़ाना ही था। मेरठ की शहर सीट पर वर्तमान में सपा से रफीक अंसारी विधायक हैं।
शहर सीट पर इतने ब्राह्मण दावेदार
शहर विधानसभा सीट की बात करें तो यह सीट समाजवादी पार्टी के कब्ज में है। रफीक अंसारी यहां से विधायक हैं। उन्होंने भाजपा के कमलदत्त को चुनाव हराया था। कमलदत्त इस बार भी टिकट के दावेदार हैं। कमलदत्त को चुनौती देने के लिए मैदान में भाजपा के धर्मेंन्द्र भारद्वाज एमएलसी आ गए हैं। उनके अलावा भाजपा के दीपक शर्मा और सुनील भराला को भी दावेदार माना जा रहा है। सुनील भराला के पिछले विधानसभा चुनाव में भी काफी नाम उछाला गया था। केवल भाजपा ही नहीं कांग्रेस से भी रंजन शर्मा प्रभाकर सरीखे ब्राह्मण चेहरे दावेदार हैं, लेकिन जहां तक बदर अली के बयान की बात है तो भाजपा के किसी नेता का बयान नहीं आया है केवल सचिन सिरोही ने बयान दिया है।
Leave a comment