Home Uncategorized मेरठ: मानसिक तनाव से जूझ रहे युवक ने सीने में मारी गोली, मौके पर मौत; दो बार कर चुका था आत्महत्या का प्रयास
Uncategorized

मेरठ: मानसिक तनाव से जूझ रहे युवक ने सीने में मारी गोली, मौके पर मौत; दो बार कर चुका था आत्महत्या का प्रयास

Share
Share

उत्तर प्रदेश के मेरठ दौराला के मामूरी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक ने अपने ही सीने से बंदूक सटाकर गोली चला दी। घर में जहां युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की, वहीं पास में उसकी मां और छोटा भाई भी थे। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
आपको बता दे कि मामूरी गांव निवासी करीब 22 वर्षीय अतुल पुत्र नवाब सिंह ड्राइवर की नौकरी करता था और वह कुछ दिनों से परेशान रहता था। इससे पहले अतुल ने जहरीला पदार्थ खाया था, जिसका दो दिन तक नर्सिंग होम में उपचार हुआ था और पिछले दिनों अतुल काली नदी की ग्रिल पर लटक गया था लेकिन वह ऐसा क्यों कर रहा था इसके बारे में उसके घर वालो को भी नहीं पता था।


जानकारी के अनुसार अतुल गांव में ही रविवार रात को शादी समारोह था। देर रात करीब तीन बजे अतुल अपने घर में पहली मंजिल के बरामदे में पहुंचा। अतुल के पिता नबाव सिंह नीचे सो रहे थे, जबकि ऊपर बरामदे में अतुल की मां सोनी और भाई छोटा निखिल सो रहा था और अतुल के पहुंचने पर मां और भाई जाग गए। मां उससे बात कर रही थी। लेकिन,अतुल कोई जबाव नहीं दे रहा था। इसी बीच अतुल ने जेब से तमंचा निकाला और अपने सीने में सटाकर ट्रिगर दबा दिया। गोली चलते ही अतुल मौके पर गिरते ही उसकी मौत हो गई।


मांस के लौथड़े और खून बहने लगा। मां और भाई की चीख पुकार सुन पिता और पड़ोसी भी नींद से जागकर मौके पर दौड़े। बेटे के शव को देख मां भी बेसुध हो गई, जिसे अन्य महिलाओं ने संभाला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और मौके से तमंचा बरामद कर शव मोर्चरी पहुंचा दिया। पुलिस ने उसकी मां और भाई के भी बयान दर्ज किए।


इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की है। उसने आत्महत्या क्यों की, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मगर, पुलिस अपनी ओर से तमंचे का केस दर्ज करेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − nine =