Home Uncategorized साली से इश्क और शादी का प्रस्ताव बना जानलेवा, गुस्साए परिजनों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला
Uncategorized

साली से इश्क और शादी का प्रस्ताव बना जानलेवा, गुस्साए परिजनों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Share
Share

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक युवक अपने ही भाभी की चचेरी बहन यानी साली से इश्क हो गया था. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था युवक जब रिश्ता लेकर प्रेमिका के घर पहुंचा, तो लड़की के परिजनों ने गुस्से में आकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

आपको बता दे कि यह घटना बागपत के मुकीमपुर है। युवक का निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई . मृतक युवक अनिल मूल रूप से मुज़फ्फरनगर जिले के इटावा गांव का रहने वाला था. उसे अपने ही भाभी की चचेरी बहन यानी साली से प्यार हो गया था। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. बता दे कि अनिल इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहता था और शादी की जिद पर अड़ा था. बीती रात अनिल रिश्ते का प्रस्ताव लेकर लड़की के गांव मुकीमपुर पहुंचा. लेकिन जैसे ही उसने लड़की के घरवालों से शादी की बात की, माहौल तनावपूर्ण हो गया. लड़की के परिजनों को यह रिश्ता नामंजूर था

स्थानीय लोगों के अनुसार, मामला इतना बिगड़ गया कि कहासुनी मारपीट में बदल गई. गुस्साए परिजनों ने अनिल को घेरकर लाठियों और डंडों से बुरी तरह पीट दिया. लहूलुहान अनिल वहीं ज़मीन पर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी सांसे थम गईं. अनिल अपनी ही मोहब्बत की दहलीज पर मौत का शिकार बन गया. 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 10 =

Related Articles

ट्रंप को ईरान को हल्के में लेना महंगा पड़ रहा

ट्रंप को ईरान को हल्के में लेना महंगा पड़ रहा

ऐसे से निर्धारित वेतमनान से भी कर दिए जाएंगे वंचित

ऐसे से निर्धारित वेतमनान से भी कर दिए जाएंगे वंचित

ईरान का बातचीत से इंकार, दुनिया में ईंधन संकट का खतरा

ईरान का बातचीत से इंकार, दुनिया में ईंधन संकट का खतरा

गणपति क्लासिक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव

गणपति क्लासिक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव