Home Uncategorized 26 अप्रैल को मेरठ बंद, पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में व्यापक समर्थन
Uncategorized

26 अप्रैल को मेरठ बंद, पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में व्यापक समर्थन

Share
Share

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में, कई निर्दोष पर्यटक मारे गए, जिसके लिए मेरठ में 26 अप्रैल 2025 को पूर्ण बंद का ऐलान किया गया है। यह निर्णय संयुक्त हिंदू समाज की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यावसायिक संगठनों ने भाग लिया।

आपको बता दे की मेरठ बंद के तहत सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, निजी स्कूल और क्लीनिक बंद रहेंगे। संयुक्त व्यापार संघ, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), मेरठ स्कूल फेडरेशन और सहोदय जैसे प्रमुख संगठनों ने मेरठ बंद का समर्थन किया है। केवल पेट्रोल पंपों को ही दोपहर 1 बजे के बाद खोलने की अनुमति दी गई है।

26 अप्रैल सुबह 10 बजे बुढ़ाना गेट से एक आक्रोश मार्च निकाला जाएगा, जो कमिश्नरी होते हुए कलक्ट्रेट तक जाएगा। वहाँ राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें हमले की कड़ी निंदा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।
यह मेरठ बंद आक्रोश मार्च पहलगाम हमले के प्रति जनता के गहरे आक्रोश और एकजुटता का प्रतीक है, जो आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 15 =

Related Articles

ऐसे से निर्धारित वेतमनान से भी कर दिए जाएंगे वंचित

ऐसे से निर्धारित वेतमनान से भी कर दिए जाएंगे वंचित

ईरान का बातचीत से इंकार, दुनिया में ईंधन संकट का खतरा

ईरान का बातचीत से इंकार, दुनिया में ईंधन संकट का खतरा

गणपति क्लासिक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव

गणपति क्लासिक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव

सेंट्रल मार्केट! खुद बनाए हैं दूसरी, विपक्ष का कर रहे विरोध

सेंट्रल मार्केट! खुद बनाए हैं दूसरी, विपक्ष का कर रहे विरोध