Home मेरठ विहिप बजरंग दल का प्रदर्शन
मेरठ

विहिप बजरंग दल का प्रदर्शन

विहिप बजरंग दल का प्रदर्शन

Share
विहिप बजरंग दल का प्रदर्शन
Share

मेरठ/ विहिप बजरंग दल द्वारा टीसीएस जैसी कंपनियों में फैल रही धर्मांतरण व ‘लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं के विरुद्ध भारत माता चौक बेगमपुल पर भारी संख्या में विरोध प्रदर्शन किया गया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल पढ़े-लिखे मुस्लिम युवक-युवतियों के माध्यम से टीसीएस जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों तक फैल रही धर्मांतरण व ‘लव जिहाद की लगातार सामने आ रही घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करता है। हाल के समय में विभिन्न राज्यों से ऐसी सूचनाएं प्राप्त हुई हैं जहाँ सुनियोजित तरीके से कार्यस्थलों, विशेषकर कॉर्पोरेट संस्थानों को, अवैध धर्मांतरण के लिए माध्यम बनाया जा रहा है। यह न केवल सामाजिक समरसता के लिए घातक है, बल्कि युवाओं के भविष्य और राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है। संगठन के महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा ने कहा कि टीसीएस नासिक में षड्यंत्र के उजागर होने के बाद पूरी दुनिया अचंभित है। यह षड्यंत्र टीसीएस तक सीमित नहीं है अपितु, टेक महिंद्रा गोरेगांव जैसी दर्जनों अन्य बहुराष्ट्रीय कंपनियों में भी जिहादी षड्यंत्र का एक व्यापक जाल फैला हुआ है। ्रअभी तक जिम जिहाद, थूक जिहाद, सैलून जिहाद, कोरियोग्राफर जिहाद आदि ही सामने आते थे और लगता था कम पढ़े लिखे लोग ही इस षड्यंत्र में शामिल हैं, लेकिन अलफलाह व केजीएमयू विश्वविद्यालय और उसके बाद इन बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अंदर काम करने वाले लोगों की इस धर्मांतरण के षड्यंत्र में संलिप्तता बताती है कि जिहादी षड्यंत्र केवल कम पढ़े लिखे लोगों के दिमाग की ही विकृति नहीं है अपितु, ज्यादा पढ़े लिखे लोगों के दिमाग में भी जिहादी कीड़ा उतना ही काम करता है और वे भी सभ्यता के सभी दायरे को तोड़कर जबरन धर्मांतरण कराते हैं। उन्होंने कहा कि अवैध धर्मांतरण विरोधी राष्ट्रव्यापी कानून बनाना चाहिए और राष्ट्रीय सुरक्षा तथा देश के समक्ष उपस्थित इस चुनौती का प्रभावी मुकाबला करना चाहिए।

केंद्र व सभी राज्य सरकारों से आग्रह मांग है कि ठोस कदम उठाएं। प्रचार प्रमुख आकाश प्रजापति ने बताया कि प्रदर्शन में अमित जैन, प्रांत कोषाध्यक्ष राजीव गर्ग, राहुल गोयल, अर्चित अग्रवाल, पवन कश्यप, बंटी बजरंगी, हरीश गोस्वामी, कृष्ण कश्यप, अमित प्रजापति, दिलकेश, नमन अग्रवाल, विशाल धानक, पीयूष, उज्ज्वल तायल, रोहित त्रिपाठी, तरुण चौधरी, बिजेंद्र गिरी, नरेंद्र बतजेवरा, प्रज्ज्वल, पायल आदि शामिल रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =

Related Articles

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ¥चित्रकला का प्रतियोगिता

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ¥चित्रकला का प्रतियोगिता

मेरठ के सपाइयों का लखनऊ में हंगामा

मेरठ के सपाइयों का लखनऊ में हंगामा

ऋषभ एकाडेमी में बच्चों को बताया अर्थ डे का महत्व

ऋषभ एकाडेमी में बच्चों को बताया अर्थ डे का महत्व

भाजपा की महिला नेत्रियों ने फूंका विपक्षी दलों का पुतला

भाजपा की महिला नेत्रियों ने फूंका विपक्षी दलों का पुतला