Home मेरठ यूपी बोर्ड का हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम आज
मेरठ

यूपी बोर्ड का हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम आज

यूपी बोर्ड का हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम आज

Share
10th व 12th रिजल्ट आज
Share

मेरठ। जिन स्टूडेंट को बेसब्री से इंतजार है उनके इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं। ऐसे बच्चे जिन्होंने हाईस्कूल या इंटर की परीक्षाएं दी हैं उनका परीक्षा परिणाम आज किसी भी वक्त आ सकता है। उम्मीद की जा रही है कि दोपहर बाद यह ऑन लाइन आ जाएगा। यह परीक्षा परिणाम परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in और digilocker.gov.in पर देखा जा सकता है। यह जानकारी माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय बोर्ड सचिव ज्योति प्रसाद ने दी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। वहीं दूसरी ओर बीती साल की बात करें तो साल 2025 में यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम गत 25 अप्रैल को जारी हुआ था। इस बार यह परीक्षा परिणाम 2 दिन पूर्व यानी 23 अप्रैल को घोषित होगा। जबकि इससे पूर्व वर्ष 2024 में परीक्षा परिणाम की घोषणा 20 अप्रैल को की गई थी।

हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा परिणाम आने के चलते महानगर के तमाम साइबर कैपों की ओर से भी इसको लेकर तैयारियां की गयी हैं। वहां स्टूडेंट की सुविधा के लिए परीक्षा परिणाम का प्रिंट लिया जा सकता है। जहां भी इस प्रकार की व्यवस्थाएं की गयी हैं, वहां पहले से ही एडवांस बुकिंग कर ली गयी है। महानगर के ज्यादातर साइबर कैफों पर जमघट लगा है। याद रहे कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं गत 18 फरवरी से शुरू हुई थी। यह परीक्षाएं गत 12 मार्च तक चलीं। इसके बाद 18 मार्च से यूपी बोर्ड का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। एक अप्रैल तक बोर्ड मूल्यांकन का कार्य चला। इसके बाद परीक्षा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हुई। मेरठ समेत वेस्ट यूपी के सभी 17 जिलों के कुल 10.34 लाख से अधिक यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − sixteen =

Related Articles

सेना की जरूरत का सामान तैयार करेगा मेरठ

सेना की जरूरत का सामान तैयार करेगा मेरठ

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ¥चित्रकला का प्रतियोगिता

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ¥चित्रकला का प्रतियोगिता

मेरठ के सपाइयों का लखनऊ में हंगामा

मेरठ के सपाइयों का लखनऊ में हंगामा

ऋषभ एकाडेमी में बच्चों को बताया अर्थ डे का महत्व

ऋषभ एकाडेमी में बच्चों को बताया अर्थ डे का महत्व