Home मेरठ बुध का मीन राशि में गोचर परिवर्तन क्या अच्छा क्या बुरा
मेरठ

बुध का मीन राशि में गोचर परिवर्तन क्या अच्छा क्या बुरा

बुध का मीन राशि में गोचर परिवर्तन क्या अच्छा क्या बुरा

Share
बुध का मीन राशि में गोचर परिवर्तन क्या अच्छा क्या बुरा
Share
नई दिल्ली। 11 अप्रैल 2026 को बुध का मीन राशि (नीच राशि) में गोचर, जो 30 अप्रैल तक रहेगा, मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक और मीन सहित 7 राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।इस दौरान करियर में बाधा, मानसिक तनाव, अकारण ही परिवार व काम धंधें पर झगड़ा मोल लेने सरीखे हालात बनेंगे। बेहतर होगा कि चुप रहें। यदि कोई कुछ कह भी दे तो पलटकर कुछ ना कहें। इस दौरान गलत फैसलों से आर्थिक हानि तय है। भाषा पर नियंत्रण रखें। वाणी दोष का काल चल रहा है। गैर जरूर खर्चों से खुद को बचाएं। किसी भी प्रकार से 30 अप्रैल तक का समय काट लें। स्वास्थ्य संबंधित बाधाएं संभव है खासतौर से त्वचा रोगों से सावधान रहें। डरने की जरूरत नहीं। इस दौरान कुछ इतना अच्छा भी हो सकता है जिसकी आपने शायद उम्मीद भी ना की हो। हालाँकि, यह रचनात्मकता के लिए अच्छा समय है और 5 राशियों (जैसे वृषभ) को करियर-धन में लाभ मिल सकता है।

 सात राशियों को रहना होगा सावधान

मेष (Aries): खर्चों में बढ़ोतरी और स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। निवेश से बचें, मानसिक तनाव रह सकता है। मिथुन (Gemini): कार्यक्षेत्र में वाणी पर संयम रखें, सहकर्मियों से बहस संभव है। अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। सिंह (Leo): आर्थिक नुकसान या संपत्ति से जुड़े विवाद हो सकते हैं। वरिष्ठों से बहस न करें, नौकरी में सावधानी बरतें। कन्या (Virgo): जीवनसाथी या व्यावसायिक भागीदार के साथ मतभेद हो सकते हैं। गलत फैसलों से आय प्रभावित हो सकती है। तुला (Libra): गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। मेहनत का फल देरी से मिलेगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वृश्चिक (Scorpio): प्रेम जीवन में गलतफहमी हो सकती है। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। मीन (Pisces): भ्रम और आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष ध्यान दें।

ये करें और बेच रहें

बुधवार के दिन गाय को रोटी और हरा चारा खिलाएं। गणेश जी की पूजा करें और ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें। पक्षियों को अनाज खिलाएं। या फिर जो भी घटित हो वो बुरा हो या भला सब ईश्वर को अर्पण करते चलें जाएं। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार प्रभाव भिन्न हो सकते हैं।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =

Related Articles

ऋषभ में खगोल विज्ञान दिवस विज्ञान प्रश्नोत्तरी

ऋषभ में खगोल विज्ञान दिवस विज्ञान प्रश्नोत्तरी

रेत में सीमेंट डलवाना भूला ठेकेदार मामला नगरायुक्त तक पहुंचा

रेत में सीमेंट डलवाना भूला ठेकेदार मामला नगरायुक्त तक पहुं

अब धरना खत्म करने को लेकर हाे रही रार

अब धरना खत्म करने को लेकर हाे रही रार

एसई को घेरा, थमा दी चूड़ियां, बामुश्किल से बची जान

एसई को घेरा, थमा दी चूड़ियां, बामुश्किल से बची जान