Home Uncategorized पीएम मोदी ने मीडिया डिनर में फायरिग पर जताया अफसोस
Uncategorized

पीएम मोदी ने मीडिया डिनर में फायरिग पर जताया अफसोस

पीएम मोदी ने मीडिया डिनर में फायरिग पर जताया अफसोस

Share
पीएम मोदी ने मीडिया डिनर में फायरिग पर जताया अफसोस
Share
नई दिल्ली। अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के मीडिया डिनर कार्यक्रम में हुई फायरिंग की घटना पर भारत समेत दुनिया के तमाम देशों ने अफसाेस जाहिर किया है। पीएम मोदी ने कहा है कि लोकतंत्र में हिसा को जगह नहीं दी जा सकती। यह घटना दुखद है।  उन्होंने कहा, “मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशल मंगल की कामना करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।” जहां डिनर पार्टी चल रही थी उसी स्थान पर यह घटला हुई। हालांकि सुरक्षा बलों ने हमलावर को काबू कर लिया। राष्ट्रपति ट्रंप व उनका परिवार तथा मेहमान मीडिया कर्मी पूरी तरह से सुरक्षित हैं।। अमेरिकी  सदन के अध्यक्ष माइक जॉनसन, जो अपनी पत्नी केली के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे, ने कहा कि वे दोनों “आज रात अपने देश के लिए प्रार्थना कर रहे हैं”। न्यूयॉर्क से हाउस डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफ्रीज ने कहा: “अमेरिका में हिंसा और अराजकता का अंत होना चाहिए।” वॉशिंगटन डीसी की मेयर, म्यूरियल बाउज़र ने कहा कि वह “कानून प्रवर्तन कर्मियों की बहुत आभारी हैं जिन्होंने अपना काम किया… और यह सुनिश्चित किया कि सभी मेहमान सुरक्षित रहें”। उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई कारण नहीं है जिससे यह माना जा सके कि हमलावर के अलावा किसी और ने इस हमले में भाग लिया था। व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष वेइजिया जियांग ने कहा, “जब कोई आपात स्थिति होती है, तो हम संकट से दूर भागने के बजाय उसकी ओर दौड़ते हैं।”

इन देशेां ने भी की निंदा

मीडिया डिउर के दौरान हुई फायरिंग की घटना की नींदा करने वालों में पाकिस्तान भी शामिल है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि वे “इस भयावह गोलीबारी की घटना से बेहद स्तब्ध” हैं। अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत क्रिश्चियन टर्नर ने कहा कि ब्रिटिश दूतावास के कुछ अधिकारी इस कार्यक्रम में मौजूद थे और उन्होंने “अमेरिकी गुप्त सेवा की त्वरित और पेशेवर प्रतिक्रिया” के लिए सराहना व्यक्त की। आस्ट्रेलिया के नमंत्री एंटनी अल्बानीज़ ने अमेरिकी गुप्त सेवा और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों की “तेज़ कार्रवाई” की सराहना की। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि उन्हें इस बात की राहत है कि राष्ट्रपति, प्रथम महिला और सभी मेहमान सुरक्षित हैं। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने उपस्थित लोगों की सुरक्षा पर राहत व्यक्त की। स्पेन के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने कहा, “हम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ हुए हमले की निंदा करते हैं।” मेक्सिको राष्ट्रपति क्लाउडिया शाइनबाम ने ट्रंप और उनकी पत्नी की सुरक्षा पर राहत व्यक्त की। इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने कहा, “इजराइल अमेरिका और ट्रंप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।”लेबनानी राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति जोसेफ औन ने “सुरक्षा और स्थिरता को लक्षित करने वाली खेदजनक घटनाओं” के बाद एकजुटता व्यक्त करते हुए ट्रंप को एक टेलीग्राम भेजा है।

यह हुआ था

शनिवार रात को वार्षिक मीडिया समारोह के लिए आयोजित बॉलरूम के बाहर एक सुरक्षा चौकी पर एक बंदूकधारी ने हमला कर दिया, जिसके बाद गोलीबारी के दौरान अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने उसे काबू में कर लिया।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =

Related Articles

ऐसे से निर्धारित वेतमनान से भी कर दिए जाएंगे वंचित

ऐसे से निर्धारित वेतमनान से भी कर दिए जाएंगे वंचित

ईरान का बातचीत से इंकार, दुनिया में ईंधन संकट का खतरा

ईरान का बातचीत से इंकार, दुनिया में ईंधन संकट का खतरा

गणपति क्लासिक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव

गणपति क्लासिक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव

सेंट्रल मार्केट! खुद बनाए हैं दूसरी, विपक्ष का कर रहे विरोध

सेंट्रल मार्केट! खुद बनाए हैं दूसरी, विपक्ष का कर रहे विरोध