नई दिल्ली। सीज फायर के एलान के बाद लगातार की जा रही एयर स्ट्राइक कि रिपोर्टिंग कर रही लेबनानी महिला पत्रकार अमन खलील की लेबनान के स्नाइपर्स ने टारगेटेग किलिंग कर दी है। अमन खलील एक महिला पत्रकार थीं। वह लगातार सीजफायर के दौरान किए जा रहे इजराइली हमलों कि रिपोर्टिंग कर रही थीं। एक पत्रकार के रूप में अमन खलील की मौत पत्रकारों के तौर पर 90वीं मौत या हत्या है। अमन खलील की मौत को लेकर दुनिया भर के मीडिया हाउस में इजरायल की तीखी आलोचना की जा रही है। इजरायली कार्रवाई के चलते लेबनान वहां काम करने वाले पत्रकारों के लिए मौत का मुहाफिज बनता जा रहा है। अमेरिका के द्वारा भले ही लेबनान में सीज फायर का दावा किया जाता हो, लेकिन वहां हत्यारों का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है। इजरायल पहले ही साफ कह चुका है कि सीज फायर के बाद भी उसको एयर स्ट्राइल का हक है और वह लगातार वहां एयर स्ट्राइक करता रहेगा। एक दिन पहले ही इजरायल ने हम्मास के छह लड़ाकों को मार डालने का दावा किया है। हालांकि लेबनानी सरकार की मानें तो 2 मार्च के बाद से लेबनान में की गयी इजरायली एयर स्ट्राइक में बड़ी संख्या में आम लोग मारे गए हैं। यह स्थिति तब है जब अमेरिकन प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप बार-बार दावा कर रहे हैं कि लेबनान में सीजफायर जारी है। उन्होंने नेतन्याहू को लेबनान पर हमले ना करने को कहा है।
Leave a comment