Home Uncategorized नशे ने छीनी सांसें: ठेके के सामने नाले में मौत की गवाही
Uncategorized

नशे ने छीनी सांसें: ठेके के सामने नाले में मौत की गवाही

Share
Share

मेरठ। माधवपुरम स्थित शराब के ठेके के सामने शनिवार को नाले से एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान समर कॉलोनी, ब्रह्मपुरी निवासी 56 वर्षीय कमालउद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कमालउद्दीन शराब पीने का आदी था और शुक्रवार से लापता था। परिजनों ने उसी दिन ब्रह्मपुरी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को स्थानीय लोगों ने नाले में शव तैरता देखा और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की मदद से शव को बाहर निकाला और परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कराई। पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में नाले में गिरने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 2 =

Related Articles

ऐसे से निर्धारित वेतमनान से भी कर दिए जाएंगे वंचित

ऐसे से निर्धारित वेतमनान से भी कर दिए जाएंगे वंचित

ईरान का बातचीत से इंकार, दुनिया में ईंधन संकट का खतरा

ईरान का बातचीत से इंकार, दुनिया में ईंधन संकट का खतरा

गणपति क्लासिक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव

गणपति क्लासिक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव

सेंट्रल मार्केट! खुद बनाए हैं दूसरी, विपक्ष का कर रहे विरोध

सेंट्रल मार्केट! खुद बनाए हैं दूसरी, विपक्ष का कर रहे विरोध