नई दिल्ली। राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं के प्रति केवल आम आदमी पार्टी ही नहीं बल्कि पूरे देश में नाराजगी है। सोशल मीडिया पर इनके खिलाफ ट्रोलिंग की बाढ़ आ गयी है। फैन्य फॉलोइंग गोते हा चुकी है। लोगों में इनको लेकर उबाल है। पंजाब के जालंघर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के प्रति अपना गुस्सा दिखाते हुए उनके आवास के बाहर जमकर बवाल किया. घर की दीवारों पर काले रंग से पंजाब का गद्दार लिख दिया। जमकर हंगामा किया गया। गुस्से के चलते कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह के घर के बाहर पुतला फूंका, जमकर नारेबाजी की और दीवारों पर ‘गद्दार’ लिख दिया। मौके पर नगर निगम के मेयर विनीत धीर और नीतिन कोहली भी पहुंचे, लेकिन विरोध के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा। मीडिया से बातचीत में आप यूथ विंग पंजाब के जनरल सेक्रेटरी संजीव चौधरी ने कहा कि पंजाब के साथ लगातार अन्याय हो रहा है और जो नेता जनता की आवाज उठाने के लिए राज्यसभा भेजे गए थे, वही अब पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं
क्रिकेटर से नेता बने हरभजन सिंह भज्जी का पुतला बनाकर आप कार्यकर्ताओं ने अर्थी यात्रा निकाली. यही नहीं काली पट्टी बांधकर सड़क पर नारे भी लगाए पंजाब की जनता के भरोसे को तोड़ा है आम आदमी पार्टी की पंजाब ईकाई ने एक्स पर विरोध प्रदर्शन का वीडियो शेयर किया। एक्स पर लिखा- राज्यसभा के जिन गद्दार सदस्यों ने BJP का दामन थामा है, उन्होंने पंजाब की जनता के भरोसे को तोड़ा है।
Leave a comment