Home Delhi सलीम सैफी की चुनाव पर संजीव आर्य से चर्चा
Delhi

सलीम सैफी की चुनाव पर संजीव आर्य से चर्चा

सलीम सैफी की चुनाव पर संजीव आर्य से चर्चा

Share
सलीम सैफी की चुनाव पर संजीव आर्य से चर्चा
Share

सलीम अहमद सैफी की कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ठाकुर नरेंद्र चौहान को आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से टिकट दिए जाने की मांग

नई दिल्ली। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग, गाजियाबाद के अध्यक्ष सलीम अहमद सैफी ने कांग्रेस कार्यालय अकबर रोड नई दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्य से संगठन एवं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा की। प्रभारी संजीव आर्य से सलीम अहमद सैफी की चर्चा और मुलाकात काफी लंबी रही। कई मुद्दों पर गहन विचार विमर्श किया गया।

संगठन की मजबूती पर बल

मुलाकात के दौरान गाजियाबाद जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा संगठन एवं विधानसभा चुनाव के टिकटों में अल्पसंख्यक समुदाय को उचित हिस्सेदारी दिए जाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सलीम अहमद (सैफी) ने प्रभारी श्री संजीव आर्य के समक्ष गाजियाबाद जिले में अल्पसंख्यक विभाग को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने तथा पार्टी संगठन और आगामी विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने की बात रखी। सलीम अहमद सैफी ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ठाकुर नरेंद्र चौहान को आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से टिकट दिए जाने की मांग भी प्रभारी संजीव आर्य जी के समक्ष रखी। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य त्रिलोक सिंह, अनुसूचित विभाग पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर आशीष प्रेमी एवं बिजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =

Related Articles

खुली डकैती 27 सौ में खरीद कर 27 हजार में बेचते

खुली डकैती 27 सौ में खरीद कर 27 हजार में बेचते

चुनाव से पहले राहुल सेट कर हैं भाजपा का ऐजेंडा

चुनाव से पहले राहुल सेट कर हैं भाजपा का ऐजेंडा

राहुल भाजपा की जंग की तपिश RSS तक

राहुल भाजपा की जंग की तपिश RSS तक

ईरान यूएस के बीच दोबारा जंग की आहट से खौफ

ईरान यूएस के बीच दोबारा जंग की आहट से खौफ