जाट लैंड में चुनावी शंखनाद कर गए योगी व नितिन नवीन
जाट लैंड में चुनावी शंखनाद कर गए योगी व नितिन नवीन
0
Share
Share
नितिन नवीन राहुल गांधी और सीएम योगी आदित्यनाथ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर रहे हमलावर
मेरठ। चुनाव आयोग ने भले ही उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव की तारीख का एलान ना किया हो, लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम योगी आदित्यनाथ चुनावी माहौल बना गए। सीएम ने कहा जिनकी सरकार में राम भक्तों पर गोलियां चलीं, वे सनातन और अयोध्या की आस्था पर बात कर रहे हैं। अखिलेश को प्रायश्चित करने राम मंदिर जाने की सलाह दी। सीएम योगी ने 2017 से पहले नकल, माफिया राज और इंसेफलाइटिस से बच्चों की मौत के लिए सपा-कांग्रेस सरकारों की मानसिकता को जिम्मेदार ठहराया। भाजपाध्यक्ष नितिन नवीन के टारगेट पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रहे। नितिन नवीन ने कहा कि “गूंज पैदा करने वालों की अपनी आवाज में दम नहीं है” और सत्ता में रहते हुए युवाओं के लिए कुछ न करने का सवाल उठाया। भाजपा के दोनों बड़े नेताओं का यह कार्यक्रम दौरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश (जाटलैंड) में संगठनात्मक तैयारियों और मिशन 2027 (UP विधानसभा चुनाव) के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। दोनों ने अपरोक्ष रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी महासमर में कूदने संदेश दिया। इससे पहले काशी टोल पर पहुंचने पर नितिन नवीन समेत भाजपा के तमाम नेताओं का बुल्डोजरी स्वागत किया गया। स्वागत के लिए बनाए गए मंच पर पहुंचे नितिन नवीन को क्रेन से माला पहनाई गयी। माहौल की बात करें तो टोल से सुभारती तक पूरा माहाैल भगवा रंग में रंगा था। रोड साइड और सुभारती के सामने डिवाइडर को भगवा थान से पूरी तरह से ढका गया था। नितिन नवीन का काफिला वाया एक्सप्रेस वे आया तो सीएम योगी के प्लेन लेडिंग केग लिए सुभारती में मांग्ल्य प्रेक्षागृह की बैक साइड में व्यवस्था की गयी थी। मांग्ल्य प्रेक्षागृह में नितिन नवीन ने युवाओं से उनसे जुड़े मुद्दों जैसे एआई, शिक्षा, महंगाई, बेरोजगारी पर बातचीत होगी। इस आयोजन में मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सीएम योगी और प्रदेश भाजपाध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहे। इनके अलावा केवल कुछ युवा मंच थे जो एक तरह से कार्यक्रम का संचालन कर रहे थे। युवा संवाद राहुल गांधी के छात्रों की गूंज की तर्ज पर किया गया, लेकिन इसमें सवालों में तीखापन नजर नहीं आया। कार्यक्रम में एवीबीपी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नजर आए।
भगवा रंग में रंगा टोल प्लाजा
इससे पहले काशी टोल प्लाजा पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत कार्यक्रम पूरी तरह से भगवा रंग में रंगा नजर आया। यहां पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया, स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डा. साेमेन्द्र तोमर, पूजा बंसल आदि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया भगवा रंग के गुब्बारों से पूरे इलाके को सजाया गया था। जिस बुल्डोजर से पुष्पवर्षा की गयी वह भगवा रंग के फूलों से सजाया गया था। पूरा वातावरण भगवा रंग में रंगा हुआ था। नितिन नवीन पर 25 बुलडोजरों से 5 क्विंटल फूल बरसाए गए। क्रेन से उन्हें माला पहनाई गई। काशी टोल प्लाज पर 3000 भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगांड़ों के साथ नितिन नवीन का स्वागत किया। ढोल नगाड़े बजाने वालों को भी पूरी तरह से हिन्दुत्व के रंग में रंगा गया था। बुलडोजर पर चढ़कर ढोल बजाया। जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। ‘ हालांकि भाजपा के पश्चिम संगठन के पदाधिकारी अध्यक्ष नवाब सिंह समेत पूरी टीम मांग्ल्य प्रेक्षागृह पर मौजूद थे। बताया गया है कि नितिन नवीन नहीं चाहते थे कि स्वागत के नाम पर अधिक समय खराब किया जाए, सभी को प्रेक्षागृह पहुंचने के निर्देश दिए गए थे, जहां सीएम योगी आदित्यनाथ वायु मार्ग से सीधे पहुंचे। सीएम योगी के स्वागत के लिए पुलिस प्रशासन का पूरा हमला हैलीपेड पर मौजूद था। करीब आठ दस भाजपा के बड़े नेता भी वहां मौजूद थे। लेकिन मीडिया को उस ओर जाने की इजाजत अधिकारियों ने नहीं दी। नितिन नवीन स्वागत के बाद सीधे सुभारती में आयोजित युवा संवाद में शामिल होने के लिए रवाना हाे गए। नितिन नवीन की गाड़ियों के आगे पीछे सुरक्षा के पुख्ता किए गए थे। यहां युवा संवाद में सीएम योगी आदित्यनाथ व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी भी शामिल रहे। फ्रंट की सीट पर भाजपा के तमाम पदाधिकारी व कई मंत्री मौजूद रहे। उनके पीछे युवा संवाद में शामिल होने के लिए बुलाए गए युवाओं को बैठाया गया था। यहां सवालों का सिलसिला शुरू किया गया, हालांकि जिस प्रकार की उम्मीद युवाओं से की जा रही थी वैसे सवाल नहीं आए, लेकिन नितिन नवीन बार-बार युवाओं को सवालों के लिए प्रेरित करते रहे।
बूथ मजबूत तो सरकार तय
युवा संवाद के उपरांत कुछ समय का विश्राम सरीखा रहा। उसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में बने पंडाल में शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में नितिन नवीन व सीएम योगी शामिल हुए। इसमें भाजपा संगठन के पश्चिम क्षेत्र के 19 जिलों और 71 विधानसभा क्षेत्रों के करीब 4,800 शक्ति केंद्र संयोजकों और मंडल अध्यक्षों से आमने सामने बात की गयी। नितिन नवीन ने सबसे ज्यादा बल बूथ की मजबूती पर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ और बूथ से जुड़े पदाधिकारी भाजपा सरकार की नींव होते हैं। उन्होंने कहा कि केवल बूथ को मजबूत ही नहीं करना है बूथ तक कोर वोटर को पहुंचाना भी है। सीएम योगी ने कहा कि पूरी ऊर्जा के साथ चुनावी तैयारियों में लगें। निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस कार्यक्रम के बाद सीएम योगी के मेरठ से लखनऊ रवाना होने की जानकारी दी गयी है।
नितिन नवीन का रात्रि विश्राम मेरठ में
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रात्री विश्राम मेरठ में ही करेंगे। हालांकि इसस उन्होंने शाम को बाइपास स्थित एक होटल में पश्चिम क्षेत्र के पदाधिकारियों और इसके उपरांत जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक के लिए पहुंचने वालों में भाजपा के राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डा. साेमेन्द्र तोमर, राज्यमंत्री दिनेश खटीक, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी के अलावा क्षेत्रीय संगठन के तमाम नवनियुक्त पदाधिकारी भी शामिल हुए। भाजपा सूत्रों ने जानकारी दी है कि रात्रि प्रवास के बाद, 22 सितंबर को सुबह 8 बजे इसी होटल में वह मेरठ क्षेत्र के प्रबुद्धजनों एवं समाज के विशिष्ट लोगों के साथ संवाद करेंगे। सुबह 9 बजे औघड़नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात वह सहारनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Leave a comment