राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मेरठ आगमन की तैयारियां पूरी, कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के 21 सितंबर को मेरठ आगमन को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं। सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले युवा संवाद एवं शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन के लिए भव्य पंडाल एवं मंच तैयार किए जा चुके हैं। दोनों कार्यक्रमों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम क्षेत्र प्रभारी राम प्रताप सिंह चौहान, क्षेत्रीय महामंत्री एवं मेरठ प्रभारी अशोक मोगा तथा क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने सुभारती विश्वविद्यालय पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। रामप्रताप सिंह चौहान ने बैठक में मंच व्यवस्था, पंडाल व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास, सुरक्षा तथा सेफ हाउस सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा कर ली जाएगी ।
पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार सुभारती विश्वविद्यालय पहुंचने के बाद वे नेशनल आर्मी शहीद स्मारक पर वृक्षारोपण करेंगे। इसके पश्चात मांगल्य ऑडिटोरियम में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करेंगे। इसके बाद सुभारती विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में उपस्थित होकर पार्टी के शक्ति केंद्र संयोजकों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात ब्रूवेरा होटल में राष्ट्रीय अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र के पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक, फिर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक उसके बाद वरिष्ठ जनों से चर्चा करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मेरठ आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। युवा सम्मेलन और शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं तथा सभी व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अंकुर राणा, प्रवीण मित्तल, क्षेत्रीय मंत्री अजय भारद्वाज, महेश बाली, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, महानगर महामंत्री विनय शर्मा पाराशर, महानगर उपाध्यक्ष वीनस शर्मा एवं मीडिया प्रभारी अमित शर्मा सोशल मीडिया से अम्बर स्वामी ऋषभ श्रेय शर्मा अंकुर कुशवाहा अंकुर राणा विनोद उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Leave a comment