NTA ने लेट नाइट किया जारी, अभ्यार्थी ऑन लाइन कर सकते हैं अपने परीक्षा परिणाम की जानकारी, सभी लिंक हैं मौजूद
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल आंसर-की आज तड़के घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड UGC NET Official Website पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 84 विषयों के नतीजे जारी किए गए हैं। अंग्रेजी (English), कॉमर्स (Commerce) और समाजशास्त्र (Sociology) विषयों की पुनर्परीक्षा 9 और 10 सितंबर 2026 को होनी है, इसलिए इनका रिजल्ट बाद में आएगा।
कट ऑफ मॉर्क्स
परीक्षा में बने रहने के लिए उम्मीदवारों को दोनों पेपरों को मिलाकर कम से कम यदि बात करें सामान्य / ईडब्ल्यूएस वर्ग (General / EWS) की तो न्यूनतम 40% अंक और आरक्षित वर्ग (OBC-NCL, SC, ST, PwD, थर्ड जेंडर) के अभ्यार्थियों के लिए न्यूनतम 35% अंक निर्धारित किए गए हैं।
तीन अलग-अलग श्रेणियां
कट-ऑफ को तीन अलग-अलग श्रेणियों के लिए अलग से जारी किया गया है। JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर (Junior Research Fellowship & Assistant Professor)। असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी एडमिशन (Assistant Professor & PhD Admission) और केवल पीएचडी एडमिशन।
कट-ऑफ पीडीएफ ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट यूजीसी नेट ऑफिशल वेबसाइट/ UGC NET Official Website पर जाएं। होमपेज पर ‘Public Notices’ सेक्शन में “UGC-NET Exam June-2026, (84) Subjects Category Wise Cut off Marks” वाले लिंक पर क्लिक करें। यहाँ से आप आधिकारिक NTA Cut-Off PDF Link सीधे डाउन लोड करें फिर अपने विषय (जैसे- इकोनॉमिक्स, हिंदी, हिस्ट्री आदि) का कोड और अपनी कैटेगरी के अनुसार कट-ऑफ स्कोर देख सकते हैं।
Leave a comment