मंत्री सांसद ने सीएम योगी के साथ कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा
मंत्री सांसद ने सीएम योगी के साथ कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा
8
Share
Share
भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधयों ने भी सीएम योगी के साथ कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा
नई दिल्ली। वेस्ट यूपी के कई जनपदों में आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले हेलीकाप्टर और फिर मंच से पुष्पवर्षा की। इस दौरान पूरा प्रशासन मुस्तैद रहा। मेरठ के मोदीपुरम और दुल्हैड़ा चुंगी क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर और मंच से पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का हवाई सर्वेक्षण भी किया। पुष्पवर्षा के दौरान सीएम योगी ने आगे कहा- पूरे उत्साह के साथ इस पावन कांवड़ यात्रा का हिस्सा बनने वाले सभी शिवभक्तों का मैं प्रदेश सरकार की ओर से स्वागत, अभिनंदन करता हूं। उनकी सुरक्षा व स्वागत के लिए हम सब पूरी तत्परता के साथ तैयार हैं।
हेलीकॉप्टर से भी पुष्पवर्षा
सीएम योगी ने शनिवार दोपहर 12.30 बजे कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। उन्होंने ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे शिवभक्तों पर मंच से फूल बरसाए। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। सीएम योगी आज सुबह से ही दिल्ली-देहरादून हाईवे समेत प्रमुख कांवड़ रूट पर शिवभक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। भक्त कांवड़ और गंगाजल लेकर लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
कई राज्यों के श्रद्धालु हिस्सा
जनपद मुजफ्फरनगर के शिव चौक का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा यहां भारी भीड़ है। यहां मेरठ में मुझे शिवभक्तों पर पुष्पांजलि करने का अवसर मिला है। सीएम योगी ने मंच पर कहा- आज शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करने का मुझे अवसर प्राप्त हुआ है। लाखों की संख्या में शिवभक्त हरिद्वार में हरि की पैड़ी से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। मित्रों सावन के मास में पावन कांवड़ यात्रा अपने चरम की ओर आगे बढ़ रही है।
काली पलटन एटीएस के हवाले
मेरठ में प्रसिद्ध बाबा औघड़नाथ मंदिर, गाजियाबाद में बाबा दूधेश्वर नाथ मंदिर, बागपत में पुरा महादेव मंदिर सहित पश्चिमी यूपी के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल इन सभी राज्यों के लाखों कांवड़ यात्री इस पूरे कार्यक्रम का हिस्सा बने हुए हैं।दूसरी ओर, भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मेरठ के प्रसिद्ध औघड़नाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था एटीएस (ATS) ने संभाल ली है। मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा में 1,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।lh,e ;ksxh us dh dkaoM$f;ksa ij iq”i
Leave a comment