Home मेरठ बैंक समेत दो स्थानों पर लगी भयंकर आग
मेरठ

बैंक समेत दो स्थानों पर लगी भयंकर आग

बैंक समेत दो स्थानों पर लगी भयंकर आग

Share
बैंक समेत दो स्थानों पर लगी भयंकर आग
Share
मेरठ। तीन स्थानों पर आग की घटना हुई है। सदर बाजार के आबूलेन स्थित कैनरा बैंक में बुधवार को शार्ट सर्किट के कारण आग लग गयी। बैक के स्टाफ ने बताया कि आग बिजली महकमे वालों ने जो ट्रांसफार्मर लगाया हुआ है उसकी वजह से लगी है। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर का लोड छह सौ तक उठा सकता है जबकि इस इलाके में डिमांड आठ सौ तक की है। आए दिन इस ट्रांसफार्मर की वजह से ट्रीपिंग हो रही थी और आज आग लग गयी। आग की सूचना पर मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान अफरा-तफरी मची रही जो ग्राहकों में भी भगदड़ मच गयी थी।

यहां भी लगी आग

सरधना थाना के बिनौली रोड पर एक फर्नीचर शोरूम और गोदाम में बुधवार सुबह आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मेरठ में सरधना क्षेत्र के बिनौली रोड स्थित एक फर्नीचर शोरूम और गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह अचानक शोरूम और गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैल गई और पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल की कई गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। लंबे समय तक चली मशक्कत के बावजूद समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का कार्य जारी था। आग बिनौली रोड स्थित संजीव जैन के फर्नीचर शोरूम एवं गोदाम में लगी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। साथ ही आग से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन भी किया जा रहा है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 17 =

Related Articles

कमल दत्त शर्मा ने लिया बहनों की सुरक्षा का संकल्प

कमल दत्त शर्मा ने लिया बहनों की सुरक्षा का संकल्प

राहुल पर FIR पर भड़के कांग्रेसी

राहुल पर FIR पर भड़के कांग्रेसी

संस्कृत विभाग में डिजिटल भगवद्गीता का पाठ

संस्कृत विभाग में डिजिटल भगवद्गीता का पाठ

घुमंतू समाज के लोगों को सीएम योगी का उपहार पक्के मकान

घुमंतू समाज के लोगों को सीएम योगी का उपहार पक्के मकान