Home मेरठ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जगह-जगह योग के कार्यक्रम
मेरठ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जगह-जगह योग के कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जगह-जगह योग के कार्यक्रम

Share
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जगह-जगह योग के कार्यक्रम
Share

मेरठ। पूरे जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग से जुड़े कार्यक्रम व शिविर आयोजित किए गए। छावनी मंदिर मार्ग स्थित ऋषभ एकाडेमी में भी योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के बच्चों के अलावा स्टाफ व प्रबंध समिति के पदाधिकारी भी शामिल रहे। प्रधानाचार्य शरद त्यागी के निर्देशन में योग दिवस का कार्यक्रम किया गया। ऋषभ के सचिव डा. संजय जैन ने योग को लेकर दिए संदेश में कहा कि योग भगाए रोग, सभी को योग करना चाहिए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को योग के महत्व से अवगत कराना तथा वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाने हेतु प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, मयूरासन सहित अनेक योगासनों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने योग के प्रति उनकी जागरूकता एवं समर्पण को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का सफल समन्वयन विद्यालय की स्पोर्ट्स विभागाध्यक्ष भावना अरोड़ा, सचिन सिंह, सचिन शर्मा, व अमित नेगी ने किया। महानगर में अनेक योग कार्यक्रमों को मुख्य स्पॉसर ऋषभ एकाडेमी रहा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद जैन, सचिव डॉ. संजय कुमार जैन (सीए), कोषाध्यक्ष योगेन्द्र प्रकाश जैन, प्रधानाचार्य शरद त्यागी, उप-प्रधानाचार्य पवन कपूर तथा मीडिया प्रभारी अजय जैन उपस्थित रहे और विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत योग गतिविधियों का अवलोकन किया।

योग विज्ञान संस्थान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग विज्ञान संस्थान की जगन्नाथ पुरी शाखा द्वारा संतोष वाटिका में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर्णा अग्रवाल प्रधानाचार्य ने किया। शाखा अध्यक्ष बी.पी. त्यागी ने कहा कि, “योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन जीने की कला है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार, विपुल सिंघल, अक्षमा त्यागी, सुधा शर्मा, सरिता, पूनम, सुनीता, सारिका, सोनल, लक्ष्मी, नूतन, राकेश, कर्णवाल, आभा सहित बड़ी संख्या में साधिक साधिकाएं मौजूद रही। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार, विपुल सिंघल, अक्षमा त्यागी, सुधा शर्मा, सरिता, पूनम, सुनीता, सारिका, सोनल, लक्ष्मी, नूतन, राकेश, कर्णवाल, आभा सहित बड़ी संख्या में साधिक साधिकाएं मौजूद रही।

पूरे महानगर में योग की धूम

महानगर में करीब छह सौ स्थानों पर आयोजन का दावा किया जा रहा है। बताया गया है कि तमाम पार्कों, स्टेडियमों, स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों और सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से भी हज़ारों लोगों ने योग किया। इसी के साथ शहर के RVC सेंटर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैन्य अधिकारियों, सैनिकों और उनके परिवारों के साथ-साथ मिलिट्री वर्किंग डॉग्स और सेना के जवानों ने घोड़ो पर योगाभ्यास किया साथ ही जवानों के साथ श्वानों ने भी योगाभ्यास किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 16 =

Related Articles

भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी ने की पुष्पवर्षा

भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी ने की पुष्पवर्षा

मंत्री सांसद ने सीएम योगी के साथ कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

मंत्री सांसद ने सीएम योगी के साथ कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे योगी

शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे योगी

CAT की प्रवर अधीक्षक डाकघर के आदेश पर रोक

CAT की प्रवर अधीक्षक डाकघर के आदेश पर रोक