Home मेरठ जाग्रति विहार में नाले नालियों को कराया कब्जा मुक्त
मेरठ

जाग्रति विहार में नाले नालियों को कराया कब्जा मुक्त

जाग्रति विहार में नाले नालियों को कराया कब्जा मुक्त

Share
जाग्रति विहार में नाले नालियों को कराया कब्जा मुक्त
Share
मेरठ। नगर निगम ने प्रवर्तन दल को साथ लेकर आज शास्त्री नगर जाग्रति विहार पीएनबी वाली गली में अभियान चलाकर नाले नालियों को कब्जा मुक्त कराया। निगम के अभियान के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी मची रही। भारी संख्या में लोग जमा हो गए। कुछ ने अभियान के विरोध का प्रयास किया, लेकिन निगम के प्रवर्तन दल की मुस्तैदी के चलते विरोध करने वाले कुछ कर रही नहीं सके, लेकिन इतना वहां खड़े होकर हंगामा करने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ी, लेकिन इसके बाद भी नगर निगम के दस्ते ने अभियान जारी रखा। शास्त्रीनगर जाग्रति विहार इलाके में नगर निगम का दस्ते को नाले नालियों की सफाई में बड़ी बाधा का सामना करना पड़ रहा है। यह बाधा नाले नालियों पर किए गए कब्जों की वजह से है। जाग्रति विहार पीएनबी वाली गली की यदि बात करें तो वहां तमाम कोठियों और मकानों के सामने से नाले नालियों पर लोगों ने रेंप डाले हुए हैं। कई जगह पक्के रोड़ी बदरपुर से पक्के इन रेंपों को मजबूती से पक्का कर दिया है। जब नाले नालियों पर रेंप डाल लिए गए हैं तो फिर यहां सफाई कार्य कैसे कराया जा सकता है। इस पूरे इलाके में सफाई में ऐसी ही मुसीबत निगम के सफाई कर्मियों को उठानी पड़ रही है। दरअसल नगरायुक्त ने बरसात से पहले पूरे महानगर में सफाई अभियान के सख्त निर्देश दिए हैं ताकि मानसून के दौरान लोगों को जलभराव की मुसीबत से बचाया जा सके। नगरायुक्त प्रति दिन सुबह-सुबह स्वयं भी पूरे महानगर में सफाई कार्यों का निरीक्षण करने के लिए निकलते हैं। वह स्वयं सफाई कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। इसका असर यह हुआ कि पूरे निगम के तमाम दस्ते मुस्तैदी से नाले नालियों की सफाई में जुट गए हैं, लेकिन शास्त्रीनगर के जाग्रति विहार पीएनबी वाली गली में बड़ी बाधा आ रही थी। इस बाधा की जानकारी सफाई कर्मचारियों की मार्फत जब नगर स्वास्थ्य अधिकारी तक पहुंची तो उसके बाद इस इलाके से तमाम नाले नालियों को कब्जा मुक्त कराए जाने के निर्देश नगरायुक्त ने दिए, जिसके क्रम में आज जेसीबी भेजकर नाले नालियों को मुक्त कराने का अभियान चलाया गया।

नालों की सफाई

नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि पूरे महानगर में जितने भी बड़ी व प्रमुख नाले हैं जो पानी की निकासी में सबसे मददगार साबित होते हैं उन सभी की सफाई का कार्य अंतिम चरण में है। नालों की सफाई की वजह से इस बार मानूसन में कहीं भी जलभराव नहीं होगा। उन्होंने बताया कि नालों की सफाई कार्य की निगरानी करने के लिए सफाई सुपरवाइजरों व इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है। ये प्रतिदिन के काम की रिपोर्ट दे रहे हैं। दरअसल नगरायुक्त का प्रयास है कि हर हाल में मानूसन से पहले महानगर के नाले नालियों की सफाई के काम को निपटा दिया जाए। दिन निकलते ही नालों की सफाई का काम शुरू हो जाता है। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि जो सिल्ट नाले नालियों से निकाली जा रही है उसको उठाने में देरी ना हो। केवल निगम प्रशासन ही नहीं संबंधित वार्डों के पार्षद भी नाला सफाई कार्य की निगरानी कर रहे हैं।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =

Related Articles

ताकि झोपड़ियों के बच्चों को पता चले शिक्षा की अहमियत

ताकि झोपड़ियों के बच्चों को पता चले शिक्षा की अहमियत

एलएलआरएम विकसित भारत संकल्प विकास प्रदर्शनी

एलएलआरएम विकसित भारत संकल्प विकास प्रदर्शनी

बेल्जियम व दुबई सरीखा होगा ज्वेलरी पार्क

बेल्जियम व दुबई सरीखा होगा ज्वेलरी पार्क

नाला साफ कर सड़क पर फैला दी गंदगी

नाला साफ कर सड़क पर फैला दी गंदगी