Home मेरठ MD PVVNL कांवड़ के इंतजामों में जुटे
मेरठ

MD PVVNL कांवड़ के इंतजामों में जुटे

MD PVVNL कांवड़ के इंतजामों में जुटे

Share
MD PVVNL कांवड़ के इंतजामों में जुटे
Share
मेरठ / बागपत। हमेशा ही सुरक्षा को लेकर संवेदनशील रहने वाले पीवीवीएनएल एमडी रवीश गुप्ता ने सिद्धपीठ पुरामहादेव मंदिर क्षेत्र का दौरा किया। वहां उन्होंने कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर बिजली उपकरणों की सुरक्षा को लेकर महकमे की ओर से किए जा रहे इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर स्थित कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर, विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के उपरान्त मंदिर प्रॉगण में अधिशासी अभियन्ता एवं उपखण्ड अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विद्युत उपकेन्द्र का निरीक्षण करते हुए प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति की वर्तमान स्थिति तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्हाने निर्देशित किया कि कॉवड यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का विद्युत व्यवधान उत्पन्न न हो तथा अधिकारी निरन्तर निगरानी बनाए रखें। बिजलीघर का निरीक्षण करने के उपरान्त प्रबन्ध निदेशक ने मंदिर परिसर स्थित कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर, निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की उन्होनें कहा कि कॉवड यात्रा के दौरान अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के पश्चात् मंदिर प्रांगण में जनपद बागपत के सभी अधिशासी अभियन्ताओं एवं उपखण्ड अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक मे कॉवड यात्रा के दौरान निर्वाध विद्युत आपूर्ति, फॉल्ट की त्वरित मरम्मत, विद्युत सुरक्षा मानकों के अनुपालन तथा विभागीय समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए कि यात्रा मार्गो पर सभी विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों एवं उपकरणों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा किसी भी शिकायत का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा बैठक के दौरान एमडी ने विद्युत वितरण मण्डल के वाणिज्यिक एवं तकनीकी पैरामीटरों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक मे मण्डल के कार्यों की प्रगति राजस्व वसूली, विद्युत हांनियों मे कमी एवं विद्युत सेवाओं से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई। प्रबन्ध निदेशक के अधिकारियों को निर्धारित राजस्व वसूली लक्ष्यों को हर हाल में प्राप्त करने के निर्देश दिए तथा लाईन लॉस एवं विद्युत चोरी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु नियमित जाँच अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुडे इस महत्वपूर्ण आयोजन में विद्युत विभाग की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण जिम्मेदारी एवं पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वाहन करें ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुचारू एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जा सके।

ये रहे मौजूद

बैठक में जगदीश प्रसाद यादव अधीक्षण अभियन्ता बागपत, सोनम सिंह स्टॉफ आफिसर, अमित कुमार अधिशासी अभियन्ता बागपत प्रथम, ब्रिजेश कुमार यादव अधिशासी अभियन्ता बडौत-प्रथम, रवि कुमार अधिशासी अभियन्ता खेकडा, दुर्गेश उपखण्ड अधिकारी, विनय कुमार उपखण्ड अधिकारी, अजय कुमार उपखण्ड अधिकारी, हसीब आलम उपखण्ड अधिकारी आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 12 =

Related Articles

स्कूल में 13 टीचर एडमिशन महज 14 बच्चों का

स्कूल में 13 टीचर एडमिशन महज 14 बच्चों का

राजस्थान के कांवड़ियों की बिगड़ी हालत मौत

राजस्थान के कांवड़ियों की बिगड़ी हालत मौत

तो क्या कांवड़ यात्रा को थी दहलाने की तैयारी

तो क्या कांवड़ यात्रा को थी दहलाने की तैयारी

खुद ही गिराने को मजबूर हैं अपने प्रतिष्ठान

खुद ही गिराने को मजबूर हैं अपने प्रतिष्ठान