नई दिल्ली। सब्र का फल मीठा होता है यह बात करीब दो साल पहले राहुल गांधी के करीबी डीके शिव कुमार को समझ में आ गयी थी। आज उन्हें सब्र का फल यानि कर्नाटक के सीएम होने का सुख मिलने जा रहा है। डीके शिव कुमार कर्नाटक के नए सीएम होंगे। गुरुवार को अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ नाश्ते पर सिद्धारमैया मौजूद थे। यह बैठक , भावुक माहौल में बदल गई। डीके शिवकुमार भी सिद्धारमैया को गले लगाते और उनके पैर छूते हुए भावुक हो गए। इतना ही नहीं “शिवकुमार ने उनका (सिद्धारमैया का) आशीर्वाद भी लिया।”
इस्तीफ़े की घोषणा करते हुए सिद्धारमैया ने कहा, “मैंने आज अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है। मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे यह अवसर दिया। ” इससे पहले उन्होंने संकेत दिया था कि वह कांग्रेस आलाकमान की बात मानेंगे और अपने पद से इस्तीफ़ा दे देंगे। उन्होंने 2013 से 2018 तक मुख्यमंत्री का पूरा पांच वर्षीय कार्यकाल पूरा किया था और 20 मई को अपने दूसरे कार्यकाल के तीन वर्ष भी पूरे किए। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सिद्धारमैया ने कर्नाटक के राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत, जो राज्य से बाहर हैं, आज रात लौट रहे हैं। यह सरकार के प्रमुख की ओर से राज्य के प्रमुख को दिखाया जाने वाला एक शिष्टाचार भी होता है, लेकिन यह परिस्थितियां असाधारण प्रतीत होती हैं। ”
असहज थे सिद्धारमैया समर्थक
सिद्धारमैया इस्तीफा देने जा रहे हैं डीके शिव कुमार अगले सीएम होंगे इससे सिद्धारमैया समर्थक असहज थे। सिद्धारमैया के इस्तीफ़ा देने के फ़ैसले ने विधायक दल में उनके कई कट्टर समर्थकों को चौंका दिया। बड़ी संख्या में पार्टी विधायक और कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे “क्योंकि उनके इस्तीफ़ा देने के फ़ैसले से वे बेहद व्यथित थे। ” “सिद्धारमैया लगातार सभी से कहते रहे हैं कि उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से किया अपना वादा निभाया है कि जब भी पार्टी उनसे कहेगी, वह पद छोड़ देंगे।” मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी खींचतान को सुलझाने के लिए राहुल गांधी ने सिद्धारमैया और शिवकुमार को बैठक के लिए बुलाया था।
Leave a comment