मेरठ। भारतीय जनता पार्टी जिला मेरठ महानगर द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026Ó कार्यशाला का दूसरा दिवस वेदव्यासपुरी स्थित सफायर ग्रांड रिसोर्ट में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में विभिन्न सत्रों के माध्यम से संगठनात्मक विषयों, कार्यकर्ता विकास, वैचारिक मजबूती एवं चुनाव प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई। अंतिम दिन भूपेन्द्र सिंह, मोहित बेनिवाल व डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का उद्बोधन हुआ। कार्यशाला के दूसरे दिन का प्रारंभ सातवें सत्र से हुआ।
सातवें सत्र की अध्यक्षता बीना वाधवा ने की तथा मंच संचालन विनय शर्मा पराशर ने किया। महानगर मंत्री सुनीता सैनी ने मुख्य वक्ता का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। इस सत्र के मुख्य वक्ता क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल रहे, जिन्होंने ‘विचार परिवारÓ विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि विचारों का परिवार है, जिसमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित सर्वोपरि हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्वदेशी को अपनाएं, अनावश्यक हूटर और दिखावे से बचें तथा संगठन में मतभेद होने पर भी मनभेद न आने दें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का व्यवहार ही संगठन की पहचान बनता है।
आठवें सत्र की अध्यक्षता डॉ. तनुराज सिरोही ने की। मंच संचालन महानगर उपाध्यक्ष ललित नागदेव ने किया तथा महानगर उपाध्यक्ष विशाल कनौजिया ने मुख्य वक्ता का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। इस सत्र के मुख्य वक्ता गाजियाबाद विधायक एवं प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी संजीव शर्मा रहे। उनका विषय ‘कार्यकर्ता विकास, कार्यकर्ता का संभाल, अपेक्षा एवं दायित्व बोधÓ रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सदैव मृदुभाषी, सक्रिय और समाज के प्रति समर्पित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के हर वर्ग से निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए पार्टी के विस्तार के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की कि वे संगठन के प्रति निष्ठा रखते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। नवम सत्र की अध्यक्षता अरविंद गुप्ता मारवाड़ी ने की तथा मंच संचालन महानगर मंत्री पूजा बंसल ने किया। महानगर मंत्री पंकज कतीरा ने मुख्य वक्ता का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। इस सत्र के मुख्य वक्ता विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल रहे। उन्होंने ‘देश के समक्ष चुनौती एवं नरेटिवÓ विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में वैचारिक लड़ाई को समझना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाने और गलत नरेटिव गढ़ने के प्रयास किए जाते हैं, जिनका जवाब तथ्यों और संगठन की मजबूती से देना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सोशल मीडिया और जनसंपर्क के माध्यम से सरकार की योजनाओं एवं संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।
दशम सत्र की अध्यक्षता कमल ठाकुर ने की। मंच संचालन गाजियाबाद विधायक संजीव शर्मा ने किया तथा महानगर मंत्री अजय दीवान ने मुख्य वक्ता का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। इस सत्र के मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी रहे। उन्होंने ‘कार्य विस्तार एवं चुनाव प्रबंधनÓ विषय पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से होती है और चुनाव प्रबंधन में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति को लेकर जनता के बीच जाए और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करे। ग्यारहवें समापन सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला मेरठ महानगर अध्यक्ष एल मुकेश सिंघल ने की। मंच संचालन महामंत्री रवीश अग्रवाल ने किया तथा वक्ता का परिचय महानगर मंत्री नूपुर जौहरी ने कराया। इस सत्र के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी रहे। उनका विषय बूथ प्रबंधन, मन की बात एवं स्थायी कार्यक्रम था। मुख्य वक्ता ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल जानकारी प्राप्त करना नहीं, बल्कि उसे अपने व्यवहार में उतारना होता है। उन्होंने कहा कि दायित्व हमेशा सक्षम कार्यकर्ता को ही देना चाहिए, तभी बूथ और चुनाव दोनों जीते जा सकते हैं। कार्यकर्ता जुझारू, कर्मठ और सर्वमान्य होना चाहिए। उन्होंने ‘मन की बातÓ कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसमें, सीख और संदेशों को जमीनी स्तर पर समझने का अवसर मिलता है। जितना अधिक इसे सुना जाएगा, उतना अधिक लाभ प्राप्त होगा।
ये रहे मौजूद
कार्यशाला में महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, कमल दत्त शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख मुकेश सिंघल, विनीत अग्रवाल शारदा सत्र भोजन व्यवस्था सुनील अग्रवाल ने की। रवीश अग्रवाल, नरेंद्र उपाध्याय, वीनस शर्मा, पूर्व विधायक रवींद्र भड़ाना, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, आईटी विभाग से अंकुर राणा एवं ऋषभ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Leave a comment