Home मेरठ भाजपा के मंडल प्रभारियों की सूची जारी
मेरठ

भाजपा के मंडल प्रभारियों की सूची जारी

भाजपा के मंडल प्रभारियों की सूची जारी

Share
भाजपा के मंडल प्रभारियों की सूची जारी
Share
मेरठ। भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया ने भाजपा के महानगर संगठन के 18 मंडलों के प्रभारियों की सूची जारी कर दी है।आला कमान ने इस नियुक्ति में वर्तमान जिला उपाध्यक्षों, जिला मंत्रियों और जिला कोषाध्यक्षों पर भरोसा जताया गया है। मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र में चार मंडल प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें मेरठ नगर में जिला मंत्री डाेली गुप्ता, महाराजा अग्रसेन में जिला मंत्री डॉ. सुनीता सैनी, फूलबाग में जिला मंत्री अजय दीवान और ब्रह्मपुरी मंडल में जिला मंत्री दीपक वर्मा शामिल हैं। मेरठ कैंट क्षेत्र के अंतर्गत छह मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। कंकरखेड़ा मंडल में जिला उपाध्यक्ष विवेक बाजपेयी, पल्लवपुरम में जिला मंत्री नूपुर जौहरी, छावनी में जिला उपाध्यक्ष पूजा बंसल, पटेल नगर में जिला उपाध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव, गंगानगर में जिला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा और मुल्तान नगर मंडल में जिला मंत्री पंकज कतीरा को प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार, मेरठ दक्षिण क्षेत्र में भी छह प्रभारियों को दायित्व सौंपा गया है। मलियाना में जिला उपाध्यक्ष वीनस शर्मा, जागृति विहार में जिला मंत्री सुशील प्रजापति, मेरठ देहात में जिला मंत्री विभोर चौधरी, माधव नगर में जिला उपाध्यक्ष ललित नागदेव, रिठानी में जिला कोषाध्यक्ष अमित गर्ग और शास्त्रीनगर मंडल में जिला उपाध्यक्ष विशाल कन्नौजिया को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं दूसरी ओर ऐसे तमाम नाम हैं जो अरसे से संगठन में आने के लिए हाथ पांव मार रहे थे। पार्टी के तमाम कार्यक्रमों मेंं बढ़चढ़ कर हिस्सा भी ले रहे थे। बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पार्टी के कार्यक्रमों में पहुंच रहे थे। पिछले दिनों महिला बिल को लेकर जितने भी विरोध प्रदर्शन हुए थे उनमें भी बड़े-बड़े आयोजन संगठन में आने की हरसत रखने वाले भाजपाइयों ने कराए लेकिन जब सूची जारी की गयी तो उनका नाम नहीं था। इसको लेकर उनमें भारी निराश भी है। हालांकि ऐसे तमाम नाम आज वेदव्यासपुरी स्थित होटल सैफायर में आयोजित पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर में नजर आए। इनके चेहरे पर संगठन में जगह ना मिलने की टीम साफ देखी जा सकती थी।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 1 =

Related Articles

वैशाली कालोनी में गरजी निगम की जेसीबी हंगामा

वैशाली कालोनी में गरजी निगम की जेसीबी हंगामा

नोटिसों के खिलाफ महिलाओं दो टूक जारी रहेगा धरना

नोटिसों के खिलाफ महिलाओं दो टूक जारी रहेगा धरना

कांवड़ियों को बाइक एम्बुलेंस से मिलेंगी स्वास्थ्य सेवा

कांवड़ियों को बाइक एम्बुलेंस से मिलेंगी स्वास्थ्य सेवा