मसूरी! पर्यटन नगरी मसूरी में वीकेंड पर हजारों की संख्या में सैलानियों के शहर में उमड़ने से शहर के विभिन्न स्थानों में दिन भर जाम की स्थिति बनी रही जाम का सबसे अधिक असर मसूरी देहरादून मार्ग पर शिव मंदिर के निकट वैली ब्रिज पर देखने को मिला यहां पर लगभग 4 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया जिसके कारण सैलानियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा पहले से ही पुलिस की कमी से जूझ रहे मसूरी कोतवाली और शासन प्रशासन पर लोगों की नाराजगी साफ देखने को मिली और शासन प्रशासन से जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई मसूरी में अभी तक पर्यटन सीजन पूरी तरह से शुरू नहीं हुआ है इसके बावजूद भी ऐसी स्थिति का बना चिंता का विषय बना हुआ है ऐतिहासिक लंढौर बाजार में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है वहीं लाइब्रेरी पिक्चर पैलेस कंपनी गार्डन मोतीलाल नेहरू मार्ग सहित केंपटी फॉल क्षेत्र में दिन भर जाम लग रहा जाम खुलवाने में पुलिस को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी प्रकार की स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में मसूरी से पर्यटकों का मोह भंग हो जाएगा और पर्यटक अन्य पर्यटक स्थलों की तरफ रुख करने लगेंगे यदि अभी भी समय रहते शासन प्रशासन द्वारा शहर की व्यवस्था को सुधारने का कार्य नहीं किया गया तो धीरे-धीरे यहां से पर्यटक गायब हो जाएंगे जाम लगने का मुख्य कारण सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों और चौक चौराहों पर पुलिस की कमी के साथ ही पार्किंग स्थलों की कमी होना भी इसका मुख्य कारण है
लंढोर बाजार निवासी तनमीत सिंह शहर की बदहाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहते हैं कि अभी सीजन भी शुरू नहीं हुआ है और जाम लगना शुरू हो गया है यहां पर सबसे पुराना बाजार जो जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण पिछड़ता जा रहा है चार दुकान क्षेत्र में हजारों की संख्या में पर्यटक अपने वाहनों से जाते हैं जिसके कारण बाजार में जाम लग जाता है और धूल मिट्टी और क्लच प्लेटों की बदबू के कारण घर से बाहर निकलना दूभर हो जाता है उन्होंने कहा कि जब तक शासन प्रशासन ठोस रणनीति नहीं बनता है तब तक शहर की स्थिति खराब ही रहेगी
स्थानीय निवासी मनोज अग्रवाल ने प्रशासनिक लापरवाही का हवाला देते हुए बताया कि अभी पर्यटक सीजन शुरू नहीं हुआ है और पूरा शहर जाम से चोक हो गया है आने वाले समय में स्थिति और बदतर हो जाएंगे उन्होंने कहा कि स्थानीय सरकार और छावनी परिषद की मनमानी के कारण पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान है यदि यही हाल रहा तो पर्यटन सीजन में स्थिति विस्फोटक हो सकती है जिसके लिए शासन प्रशासन को अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए ताकि पर्यटन सीजन में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े!
Leave a comment