Home मेरठ कैंट विधायक व डा. संजय जैन ने की पूजा अर्चना
मेरठ

कैंट विधायक व डा. संजय जैन ने की पूजा अर्चना

कैंट विधायक व डा. संजय जैन ने की पूजा अर्चना

Share
कैंट विधायक व डा. संजय जैन ने की पूजा अर्चना
Share

मेरठ। हनुमान जयंती पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल व ऋषभ एकाडेमी के सचिव डा. संजय जैन ने महानगर के कई मंदिरों में पूजा अर्चना की और भंडारे में प्रसाद बांटा। सदर तिलक पार्क स्थित छोटा खाटू श्याम मंदिर में पूजा अर्चना की। जागेश्वर धाम में भी डा. संजय जैन पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। इसके अलावा हनुमान चौक स्थित मंदिर में भी उन्होंने पूजा अर्चना में भाग लिया। वहीं दूसरी ओर तमाम मंदिरों में पाठ व भंडारों का आयोजन किया गया। कुछ स्थानों पर ध्वज व शोभायात्रा भी निकाली गयी। हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया। इस दौरान दोपहर बाद तक तक शहर में अच्छी खासी रौनक रही। सदर स्थिति मंदिर हनुमान गढ़ी, पीएल शर्मा रोड पर पंचमुखी मंदिर, सदर तिलक पार्क स्थित छोटा खाटू श्याम मंदिर समेत पूरे महानगर के मंदिरों में आज हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना की गयी। इसके अलावा बाईपास अंसल कोर्टयार्ड स्थित श्रीशिव दुर्गा मंदिर की प्रबंध समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
सदर तिलक पार्क स्थिति छोटा खाटू श्याम में हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम का शुभारंभ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी डा. संजय जैन, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, वरुण अग्रवाल, अमित गर्ग मूर्ति, नीरज मित्तल, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, सुनील भराला, मुकेश सिंघल, अजय गुप्ता, अमन अग्रवाल, देवेंद्र चौहान आदि ने हनुमान जी की आरती की। अतिथियों का स्वागत मंदिर कार्य समिति के गौरव गोयल, अनिल गर्ग, राहुल सिंघल, नूपुर गोयल, संजय तायल, संजय गोयल, राजकुमार गुप्ता, अविनाश गोयल, राकेश गर्ग, देवेंद्र अग्रवाल, सौरभ गोयल, क्षितिज राघव विजय वर्मा, अनुज सिंगल, आकाश सिंगल, संजय भार्गव, शोभित गोयल, मनीष गोयल, नद किशोर सैनी आदि श्याम प्रेमियों ने पटका माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। पीएम शर्मा रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पंड़ि़त कैलाश दत्त शर्मा व पंड़ित विवेक शर्मा ने हनुमान बाबा को चोला, अंकुर बंसल आदि ने चढ़ाया और पूजा अर्चना की व भंडारे का आयोजन किया। महानगर के अन्य मंदिरों में भी हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना की गयी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − 6 =

Recent Comments

No comments to show.
Related Articles

सोफिया की सेकंड टॉपर बनी AAISHWARYA GOEL

सोफिया की सेकंड टॉपर बनी AAISHWARYA GOEL

छोटे मकानों पर भी नोटिस चस्पा हंगामा, महिलाएं बेहोश

छोटे मकानों पर भी नोटिस चस्पा हंगामा, महिलाएं बेहोश

फाइनेंस की डिफाल्टर गाड़ियां ठिकाने लगाने वाले दबोचे

फाइनेंस की डिफाल्टर गाड़ियां ठिकाने लगाने वाले दबोचे

इस्माईल में ‘अपनी सेना को जाने विषय पर कार्यक्रम

इस्माईल में 'अपनी सेना को जाने विषय पर कार्यक्रम