Home देहरादून विद्यालय मे वार्षिक परीक्षा मे अव्वल विद्यार्थीयों को किया सम्मानित
देहरादून

विद्यालय मे वार्षिक परीक्षा मे अव्वल विद्यार्थीयों को किया सम्मानित

Share
Share

बाज़पुर – राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज बाजपुर में सत्र 2025 – 26 का वार्षिक परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री गौरव शर्मा पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भाजपा व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी तथा श्री यशपाल राजहंस जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बाजपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी और व्यवसाय श्री धर्मपाल बंसल उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार मणि त्रिपाठी ने वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया विद्यालय की गृह परीक्षा का वार्षिक परीक्षा फल 98.7 प्रतिशत रहा।कक्षा नर्सरी में श्रद्धा,एलकेजी में गुरमत,यूकेजी में आरोही, प्रथम में अंश, द्वितीय में यश सिंह,तृतीय में पलक,चतुर्थ में प्रज्ञा चंद्रा, पंचम में रुचिका पांडे,षष्ठ में शिवा,सप्तम में मानवी,अष्टम में राशि,नवम में आलिया, तथा एकादश में जाकिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिशु वर्ग में आरोही, बाल वर्ग में शिवा ,किशोर वर्ग में आलिया,तथा तरुण वर्ग में जाकिया ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। अपने उद्बोधन में बोलते हुए श्री गौरव शर्मा ने बच्चों को और अधिक परिश्रम करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर श्री यशपाल राजहंस ने बच्चों को माता-पिता का आदर करने उनकी आज्ञा मानने और उन्हें संस्कारी बनने की सीख दी। विद्यालय के प्रबंधक श्री अशोक कुमार मित्तल जी ने आगंतुक अतिथि महानुभावों का धन्यवाद ज्ञापन किया।इस अवसर पर विद्यालय के कोषाध्यक्ष श्री राजेश गर्ग ,उप प्रबंधक श्री विजय कुमार मित्तल जी, विद्यालय के आचार्य श्री प्रकाश चंद्र भट्ट जी श्री मनोज सिंह , श्री राजेंद्र , श्री टीकाराम, श्री किशन जी, प्रीति शर्मा मानसी ,अंजलि, उर्वशी, काजल सपना तथा अभिभावक बंधु उपस्थित रहे। संचालन सत्येंद्र वर्मा ने किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 3 =