मेरठ। राज्यसभा में मुख्य सचेतक भाजपा व सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने केंद्रीय रेलव मंत्री अश्वनी वैष्णव को प्रेषित पत्र में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित रेलवे आरक्षण काउंटर का समय सांय चार बजे तक बढ़ाए जाने का आग्रह किया है। डा. वाजपेयी ने बताया कि सीसीएसयू कैंपस में मौजूद रेलवे का आरक्षण काउंटर संचालित है, जिसका वर्तमान संचालन समय केवल दोपहर एक बजे तक है। केंद्रीय रेलव मंत्री को डा. वाजपेयी ने अवगत कराया है कि
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ का एक प्रमुख एवं प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है, जहाँ बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, कर्मचारी एवं उनके परिजन विभिन्न स्थानों से आते-जाते हैं। विश्वविद्यालय में रेलवे आरक्षण काउंटर की सुविधा होने से विद्यार्थियों एवं अन्य यात्रियों को काफी सुविधा प्राप्त होती है। परंतु वर्तमान में काउंटर का समय दोपहर 1:00 बजे तक सीमित होने के कारण दोपहर बाद आरक्षण कराने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है तथा उन्हें दूर स्थित अन्य आरक्षण केंद्रों पर जाना पड़ता है।
Leave a comment