Home मेरठ सील की ताबड़तोड़ कार्रबाइयों के बाद भी पिछड़ा निगम
मेरठ

सील की ताबड़तोड़ कार्रबाइयों के बाद भी पिछड़ा निगम

अंतिम दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लोग हाउस टैक्स जमा कराने

Share
सील की ताबड़तोड़ कार्रबाइयों के बाद भी पिछड़ा निगम
Share

मेरठ/ सील और प्रवर्तन की ताबड़तोड़ कार्रबाइयों के बाद भी हाउस टैक्स रिकबरी के लिए तय किया गया लक्ष्य से नगर निगम प्रशासन हासिल नहीं कर सका। हालांकि आज क्लासिंग डे के चलते नगर निगम के टैक्स अफसरो ंका काफिल प्रवर्तन दल को लेकर महानगर में कहीं भी कार्रवाई को नहीं निकला। अंतिम दिन टैक्स के अफसर केवल इसी गुणाभाग में लगे रहे कि कितनी रिकबरी हुई है। हालांकि मंगलवार को मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम पूरे दिन अपने टैक्स इंस्पेक्टरों के मोबाइल धनधनाते रहे। तमाम कोशिशों के बाद भी नगर निगम अपना रिकबरी लक्ष्य हासिल नहीं कर सका। हालांकि पूरे दिन हाउस टैक्स जमा करने वालों का तांता लगा रहा। वहीं दूसरी ओर जिनके हाउस टैक्स बिल पचास हजार से कम का है, वो बिल जमा करने के लिए नहीं पहुंचे थे। बड़ी संख्या उन लोगों की थी जिनके बिल पचास हजार से ऊपर के थे। जो बिल जमा कराने को पहुंच रहे थे उनमें से वो भी शामिल थे जिनका कहना था कि यदि आज जमा नहीं किया गया तो छूट मिलनी है वो भी छिन जाएगी। वहीं दूसरी ओर ज्यादातर यह भी मानकर बैठक हैं कि हो सकता है कि जो बढाए गए बिल हैं हो सकता है कि गाजियाबाद की तर्ज पर वापस ही कर दिए जाएं। यहां यह भी उल्लेखनीय है जिन्होंने बढ़े हुए बिल जमा किए हैं उनमें कई निगम पार्षद भी शामिल हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =

Related Articles

भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी ने की पुष्पवर्षा

भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी ने की पुष्पवर्षा

मंत्री सांसद ने सीएम योगी के साथ कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

मंत्री सांसद ने सीएम योगी के साथ कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे योगी

शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे योगी

CAT की प्रवर अधीक्षक डाकघर के आदेश पर रोक

CAT की प्रवर अधीक्षक डाकघर के आदेश पर रोक