Home मेरठ पीएम शर्मा रोड पंचमुखी से निकालीर गयी शोभायात्रा
मेरठ

पीएम शर्मा रोड पंचमुखी से निकालीर गयी शोभायात्रा

पांच दिन तक चलेगा हनुमान जयंती का कार्यक्रम, शोभायात्रा का भव्य स्वागत

Share
पांच दिन तक चलेगा हनुमान जयंती का कार्यक्रम, शोभायात्रा का भव्य स्वागत
Share

मेरठ/ पीएल शर्मा रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जी के जन्मोत्सव के पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसमें आज प्रथम दिन हनुमान जी का सवारी नगर भ्रमण के लिए निकली गई । मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित श्री कैलाश दत्त शर्मा व पंडित विवेक दत्त शर्मा ने भगवान हनुमान जी की मूर्ति पूजन कर रथ पर विराजमान किया और मंदिर से यात्रा प्रारंभ हुई । यात्रा का प्रथम स्वागत बेगम पुल पर श्याम मेडिकल स्टोर के सम्मुख व्यापार संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुधा सेठ व महामंत्री पुनीत शर्मा के नेतृत्व में व्यापार संघ के व्यापारियों द्वारा किया गया। स्वागत में व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ-साथ प्रसाद स्वरूप शिकंजी व बिस्किट वितरित किए गए। यात्रा में शामिल सभी भक्तों द्वारा प्रसाद ग्रहण करने के साथ-साथ बजरंगबली के जय जयकार का उद्घोष किया गया। इस अवसर पर स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से संरक्षक अनिल मित्तल, राजेश महेश्वरी, रीमा वधावन, वासु वधावन, सुरेंद्र शर्मा,अपूर्व मित्तल, राकेश कुमार गोयल,दिनेश यादव,राम जानकी यादव आदि लोग प्रमुखता से उपस्थित रहे और हनुमान जी की आरती कर प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में मुख्य जिम्मेदारी पंड़ित विवेक शर्मा व व्यापारी नेता अंकुर बंसल ने निभाई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =

Related Articles

सोफिया की सेकंड टॉपर बनी AAISHWARYA GOEL

सोफिया की सेकंड टॉपर बनी AAISHWARYA GOEL

छोटे मकानों पर भी नोटिस चस्पा हंगामा, महिलाएं बेहोश

छोटे मकानों पर भी नोटिस चस्पा हंगामा, महिलाएं बेहोश

फाइनेंस की डिफाल्टर गाड़ियां ठिकाने लगाने वाले दबोचे

फाइनेंस की डिफाल्टर गाड़ियां ठिकाने लगाने वाले दबोचे

इस्माईल में ‘अपनी सेना को जाने विषय पर कार्यक्रम

इस्माईल में 'अपनी सेना को जाने विषय पर कार्यक्रम