Home मेरठ शहीद मंगल महिला पीजी कालेज में पुरातन छात्रा सम्मेलन
मेरठ

शहीद मंगल महिला पीजी कालेज में पुरातन छात्रा सम्मेलन

शहीद मंगल महिला पीजी कालेज में पुरातन छात्रा सम्मेलन

Share
शहीद मंगल महिला पीजी कालेज में पुरातन छात्रा सम्मेलन
Share

मेरठ/शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में पुरातन छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कालेज की तमाम पुरातन छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो़ (डॉ़) अंजू सिंह द्वारा मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।
महाविद्यालय की वर्तमान छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर एवं टीका लगाकर पुरातन छात्राओं का जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात पूर्व छात्राओं ने अपनी पुरानी स्मृतियां ताजा करते हुए अपने विद्यार्थी जीवन के खट्टे-मीठे अनुभव सभी के साथ साझा किये। उन्होंने अपनी प्रगति में प्राध्यापकों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए उनके सहयोगात्मक व्यवहार की सराहना की। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में ग्रहण की गई शिक्षा के कारण ही वे अपने सपनों को साकार कर पा रही हैं । कई छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देकर महाविद्यालय का नाम रोशन कर रही हैं। अपने अनुभव साझा करने के उपरांत छात्राओं ने गीत, शायरी व नृत्य आदि मनमोहक रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ताकि बना रहे जुड़ाव
कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन प्रो. (डॉ.) सुधा रानी सिंह, डी़ लिट़्. हिन्दी विभागाध्यक्ष, प्रभारी पुरातन छात्रा सम्मेलन द्वारा किया गया। उन्होंने इस आयोजन को पुरातन छात्राओं के साथ ही वर्तमान छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा यह सम्मेलन पुरातन छात्राओं को महाविद्यालय से जोड़े रखने के साथ ही पूर्व और वर्तमान छात्राओं के बीच संबंधों को भी दृढ़ता प्रदान करता है।पुरातन छात्राओं के अनुभवों से वर्तमान छात्राएं प्रेरित और लाभान्वित होती हैं। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुरातन छात्राओं का महाविद्यालय से लगाव और जुड़ाव तथा इनकी गरिमामय उपस्थित हमें गौरवान्वित करती है। यह सम्मेलन एकजुटता, स्मृतियों और नए अवसरों का संगम होता है। कार्यक्रम में प्रो. मोनिका चौधरी डॉ. आवेश कुमार एवं डॉ. सोशल का विशेष योगदान रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 19 =

Related Articles

नगर निगम के कर्मचारी नेताओं ने देहलीगेट पर तहरीर दी

नगर निगम के कर्मचारी नेताओं ने देहलीगेट पर तहरीर दी

योगी सरकार में प्रदेश युवाओं के कौशल नई दिशा

योगी सरकार में प्रदेश युवाओं के कौशल नई दिशा

सेटबैक को लेकर सर्वे मची रही अफरा-तफरी

सेटबैक को लेकर सर्वे मची रही अफरा-तफरी