Home देहरादून देहरादून में खत्म हुआ घरेलू एलपीजी संकट, घर-घर पहुंच रही गैस
देहरादून

देहरादून में खत्म हुआ घरेलू एलपीजी संकट, घर-घर पहुंच रही गैस

Share
Share

देहरादून। घरेलू एलपीजी गैस को लेकर पिछले दिनों बनी किल्लत अब पूरी तरह दूर हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्त मॉनिटरिंग और जिला प्रशासन की सक्रियता के चलते अब शहर में गैस आपूर्ति व्यवस्था सामान्य हो गई है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से होम डिलीवरी मिल रही है।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को समय पर सप्लाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए। साथ ही गोदामों से सीधे उपभोक्ताओं को गैस वितरण पर रोक लगाते हुए होम डिलीवरी को अनिवार्य कर दिया गया। व्यवस्था की निगरानी के लिए क्विक रिस्पांस टीम भी गठित की गई है, जो क्षेत्रवार एजेंसियों का निरीक्षण कर रही है।

प्रशासन की सख्ती का असर अब साफ नजर आ रहा है। गैस एजेंसियों ने अपनी सप्लाई चेन को मजबूत करते हुए घर-घर सिलेंडर पहुंचाना शुरू कर दिया है। शहर में गैस की उपलब्धता अब सामान्य स्थिति में पहुंच चुकी है।

स्थानीय उपभोक्ताओं ने भी इस सुधार पर संतोष जताया है। उपभोक्ता कुलदीप रावत के अनुसार, अब नियमित रूप से गैस की होम डिलीवरी हो रही है, जिससे लोगों को राहत मिली है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस को लेकर अनावश्यक हड़बड़ी न करें।

जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन चार चरणों में गैस आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए काम कर रहा है। बुकिंग प्रक्रिया को आसान बनाया गया है और जिले की करीब 70 गैस एजेंसियों की लगातार निगरानी की जा रही है। इसके लिए 30 सदस्यों की टीम समय-समय पर गोदामों का निरीक्षण कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 11 =

Recent Comments

No comments to show.