देहरादून। देहरादून जिले में गैस आपूर्ति को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल के नेतृत्व में पूर्ति विभाग घरेलू गैस की शत‑प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करने पर फोकस कर रहा है। विभाग उपभोक्ताओं को बुकिंग और होम डिलीवरी में होने वाली किसी भी तरह की परेशानी को दूर करने के लिए लगातार काम कर रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी अग्रवाल ने बताया कि उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग करने में दिक्कत न आए, इस पर विभाग नियमित निगरानी कर रहा है। साथ ही ओटीपी आधारित होम डिलीवरी के दौरान भी किसी बाधा को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण को रोकने के लिए चल रहे अभियान में अब तक 350 अवैध भंडारित गैस सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं। दो गैस एजेंसियों पर अनियमितता पाए जाने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की गई है और संबंधित व्यक्तियों पर भी आपराधिक कार्रवाई जारी है।
Leave a comment