Home उत्तराखंड  गैस संकट और महंगाई पर कांग्रेस का हमला: श्यामलाल आर्य बोले 1100 पार सिलेंडर, भाजपा नेता खामोश
उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

 गैस संकट और महंगाई पर कांग्रेस का हमला: श्यामलाल आर्य बोले 1100 पार सिलेंडर, भाजपा नेता खामोश

Share
Share

टिहरी गढ़वाल

जनपद टिहरी गढ़वाल के कांग्रेस नेता एवं नरेंद्र नगर विधानसभा प्रभारी श्यामलाल आर्य ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई और गैस आपूर्ति संकट को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के चलते गैस आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे आम जनता और व्यवसायियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आर्य ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय जब गैस सिलेंडर ₹400 के आसपास था, तब भाजपा नेता स्मृति ईरानी सिलेंडर लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करती थीं। लेकिन आज गैस की कीमत ₹1100 के करीब पहुंच चुकी है और भाजपा नेता इस मुद्दे पर पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस की किल्लत के कारण लोगों को लंबी-लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। वहीं होटल और ढाबा संचालकों को कमर्शियल सिलेंडर के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई छोटे प्रतिष्ठान गैस की कमी के कारण अस्थायी रूप से बंद भी हो चुके हैं।
श्यामलाल आर्य ने आरोप लगाया कि प्रदेश में महंगाई बेलगाम हो चुकी है और इसका सीधा असर आम जनता के साथ-साथ चारधाम यात्रा पर भी पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि यात्रा के प्रमुख पड़ाव देवप्रयाग में सरकारी शराब की दुकान को लेकर स्थानीय लोगों में भारी विरोध है, लेकिन सरकार राजस्व के लालच में इसे बंद करने से पीछे हट रही है।
उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा के “दोहरे चरित्र” को समझ चुकी है और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में इसका जवाब सत्ता परिवर्तन के जरिए देगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − seven =