Home मेरठ कुट्टी चौराहे पर निगम ने की पांच दुकानें सील
मेरठ

कुट्टी चौराहे पर निगम ने की पांच दुकानें सील

Share
कुट्टी चौराहे पर निगम ने की पांच दुकानें सील
Share

मेरठ। नगर निगम हाऊस टैक्स को लेकर पूरी सख्ती पर उतारू है। शनिवार को ईद का अवकाश होते हुए भी नगर निगम प्रवर्तन दल को लेकर हाउस टैक्स सुप्रीटेंडेंट बी शर्मा शास्त्रीनगर के कुट्टी चौराहे पर पहुंचे और पांच व्यापारिक भवनों को सील किया। उनको कई बार नोटिस दिया गया था, लेकिन नोटिस के बाद भी इन लोगों ने हाउस टैक्स जमा नहीं किया। नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि हाऊस टैक्स को जो टारगेट तय किया गया है, वह हर कीमत पर हासिल करना है। उन्होने महानगर के लोगों से आग्रह किया कि अपने भवनों का हाऊस टैक्स जमा करें। नगर निगम को सख्त के लिए मजबूर ना किया जाए। इससे पहले भी निगम की टीम लगातार सीलिंग की कार्रवाई कर रही है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम ने बताया कि जो भी हाऊस टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं वो चाहे सरकारी है या निजी भवन वहां नोटिस चस्पा कर दिया जा रहा है और जल्द भुगतान न होने की स्थिति में सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकाया वसूली में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी, चाहे बकायेदार सरकारी विभाग ही क्यों न हो।निगम द्वारा परिवहन विभाग, बिजली विभाग, पुलिस विभाग समेत कई सरकारी और निजी बड़े बकायेदारों की सूची भी तैयार कर ली गई है। इन सभी पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, 50 हजार रुपए से अधिक गृहकर बकाया रखने वालों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को कंकरखेड़ा जोन में कर अधीक्षक अतुल कुमार के नेतृत्व में आठ दुकानों को सील किया गया, जिससे करीब 25 लाख रुपए की वसूली की गई। इसी तरह शास्त्रीनगर जोन में भी पांच दुकानों को सील करते हुए 22 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया।
निगम अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और बकाया जमा न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम का कहना है कि शहर में कर वसूली को लेकर अब ‘नो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जा रही है, ताकि राजस्व बढ़ाया जा सके और विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। नगर निगम ने हाउस टैक्स बकायेदारों के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए अब बड़े सरकारी संस्थानों पर भी सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) पर 12.86 करोड़ रुपये का हाउस टैक्स बकाया सामने आया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 10 =

Related Articles

आज का राशिफल

आज का राशिफल

LLRM मेडिकल में सीपीआर प्रशिक्षण का समापन

LLRM मेडिकल में सीपीआर प्रशिक्षण का समापन

जगन्नाथ मंदिर सदर की संपत्ति माल खाने में जमा

जगन्नाथ मंदिर सदर की संपत्ति माल खाने में जमा

प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया

प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया