Home Delhi ईरान पश्चिमी देशों पर गुराया
Delhi

ईरान पश्चिमी देशों पर गुराया

Share
ईरान पश्चिमी देशों पर गुराया
Share

नई दिल्ली/तेहरान। ईरान ने तमाम पश्चिमी देशों को हमले की धमकी दी है और कहा है कि यदि उस पर हमला किया गया तो वह भी हमला करेगा। इस बीच डियागोगार्सिया तक ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों के पहुंचने के बाद दुनिया भर में दहशत का माहौल है। ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि संयुक्त अरब अमीरात की धरती से अबू मूसा और ग्रेटर तुनब पर कोई हमला किया गया तो रास अल-खैमाह बंदरगाह शहर पर “करारा प्रहार” होगा। मिसाइलें गरजेंगी। वहीं दूसरी ओर सबसे अच्छी खबर यह है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध समाप्ति की बात कही है, लेकिन युद्ध विराम से इंकार किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि होर्मूज जलडमरू मार्ग को खोल कर ही मानेंगे। ईरान के परमाणु कार्यक्रम ठिकानों पर भी हमले किए गए हैं।
लाखों ईरानियों ने बमबारी के खतरे के बीच ईद अल-फितर और फारसी नववर्ष नवरोज एक साथ मनाया। मशहद में इमाम रजा तीर्थ जैसे पवित्र स्थलों पर भारी भीड़ जमा हुई, जिनमें से कई सभाएँ पश्चिमी विरोधी प्रदर्शनों में तब्दील हो गईं। ईरान मे अमेरिकी विरोधी प्रदर्शनों में तेजी आयी है। ईरानी ट्रंप पर झूठ बोलने का आरोप लगा रहे हैं। यूएस के मित्र देश कतर ने इजरायल को फटकार लगायी है।   कतर के विदेश मंत्रालय ने दक्षिणी सीरिया में सैन्य ठिकानों पर इजरायली हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन बताया।
ईरान से जंग में फंसे ट्रंप यूटर्न लेते दिखते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह ईरान के खिलाफ सैन्य अभियानों को “कम करने” पर विचार कर रहे हैं और होर्मुज जलडमरूमध्य का उपयोग करने वाले अन्य देशों को इसकी “सुरक्षा और निगरानी” करनी होगी। हालांकि, उन्होंने ईरान के साथ युद्धविराम समझौते की संभावना से इनकार किया। इस वक्त यूएस पर दुनिया भर के देशों को भारी दबाव है।्र

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =

Related Articles

विदेश मंत्री की मार्को रूबियो को दो टूक भारत प्रथम

विदेश मंत्री की मार्को रूबियो को दो टूक भारत प्रथम

फिलिस्तीनी बच्चों को अरेस्ट कर रही इजरायली सेना

फिलिस्तीनी बच्चों को अरेस्ट कर रही इजरायली सेना

संघ महासचिव की राय में पाक से बाचतीत शुरू करने में नहीं कुछ गलत

संघ महासचिव की राय में पाक से बाचतीत शुरू करने में नहीं...

सरायकॉले का रैपिड स्टेशन पर यात्रियों को ज्यादा सुविधा

सरायकॉले का रैपिड स्टेशन पर यात्रियों को ज्यादा सुविधा