Home मेरठ प्रदेश भाजपाध्यक्ष करेंगे नामों का एलान
मेरठ

प्रदेश भाजपाध्यक्ष करेंगे नामों का एलान

Share
प्रदेश भाजपाध्यक्ष करेंगे नामों का एलान
Share

मेरठ/ भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र संगठन के जिला इकाइयों के नामों का एलान प्रदेश भाजपाध्यक्ष पंकज चौधरी करेंगे। नामों की घोषणा किसी भी वक्त की जा सकती है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इस बैठक को लेकर अंतिम नाम फाइनल कर दिए हैं। सूत्रों ने जानकारी दी है कि बीते शनिवार को पश्चिम क्षेत्र के 19 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों को लखनऊ बुलाया गया। इसमें 14 लोकसभा और 71 विधानसभा सीटें शामिल हैं। जानकारों की मानें तो जिला पदाधिकारियों के नामों पर कई दिन से मंथन चल रहा है। यह भी पता चला है कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के महामंत्री धर्मपल सिंह के साथ दिल्ली में एक मिटिंग भी की है। माना जा रहा है कि जिसके बाद लिस्ट फाइनल कर ली गयी है। लेकिन जब तक आधिकारित रूप से नामों का एलान नहीं कर दिया जाता, तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। यह भी बताया गाय है कि क्षेत्रीय अध्यक्ष,जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों की मौजूदगी में पहले नामों पर मंथन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री संगठन और क्षेत्रीय अध्यक्ष मिलकर सभी 19 जिलों के जिलाध्यक्षों से बात की इसके बाद तय नामों पर सांसदों, विधायकों की राय उनका फीडबैक लिया गया। सभी जिलों में एक अध्यक्ष और तीन महामंत्रियों के साथ 21-21 लोगों की टीम बनेगी। पश्चिम क्षेत्र के बाद ब्रज, काशी, गोरखपुर, अवध और कानपुर क्षेत्र के जिलों की टीमों को लेकर बैठक होगी। नवरात्रि में टीमों की घोषणा की योजना है। पश्चिम क्षेत्र से नोएडा, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, बागपत, शामली, बरेली, रामपुर सभी जिलों पर मंथन हुआ। पश्चिम क्षेत्र में 14 लोकसभा एवं 71 विधानसभा सीटें शामिल हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =

Related Articles

पसंद के स्कूल में तैनाती को हाईकोर्ट की ना

पसंद के स्कूल में तैनाती को हाईकोर्ट की ना

टीचर मांग रहे जनगणना कार्य का भुगतान

टीचर मांग रहे जनगणना कार्य का भुगतान

होटलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सघन चैकिंग

होटलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सघन चैकिंग

झमाझम बारिश के पानी में डूबी शहर की सड़कें

झमाझम बारिश के पानी में डूबी शहर की सड़कें