आने वाले समय में दुनिया का नंबर वन बॉस्केटबॉल खिलाड़ी साबित होगा मेरठ का होनहार बालक तनिष्क
मेरठ। स्टेट बास्केटबॉल सब जूनियर बास्केटबाल टूर्नामेंट में मेरठ की टीम ने मुरादाबाद बरेली हापुड़ गोरखपुर व बनारस की टीम को हराकर फाइनल में पहुंचे और बागपत को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसमें तनिष्क के कोच चांदनी नेगी, मिर्जा उम्र का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ। वह अब राष्ट्रीय स्तर पर आंध्र प्रदेश के शहर विजयवाड़ा में राष्ट्रीय स्तर से बास्केटबॉल सब जूनियर का मुकाबला होने जा रहा है जल्द ही उत्तर प्रदेश का भी नाम रोशन करेंगे। तनिष्क का पूर्ण रूप से सहयोग उसके माता-पिता का रहा वह स्कूल का भी रहा। ओपन टूर्नामेंट में वह पहली बार खेल रहा है।
गोल्ड जीतने के लिए ही कड़ा परिश्रम
तनिका ने बताया कि उसका सपना है कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में वह भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना चाहता है। वह बास्केटबाल के इंटरनेशनल टूर्नामेंट में शामिल होने वाली भारतीय टीम में शामिल होने के लिए ही कड़ा परिश्रम कर रहा है। उसने बताया कि उसकी इस सफलता में सबसे बड़े मददगार उसके कोच और माता पिता हैं। माता पिता हमेशा उसकी हौसला अफजाई करते हैं, जबकि कोच उसको खेल की बारीकियां सीखा रहे हैं। उसने शानदार सफलता के लिए अपने सहयोगियों व स्कूल को भी श्रेय दिया।
Leave a comment