Home Delhi नकली इलेक्ट्रिक वायर की खेप पकड़ी गई, दिल्ली से हो रही थी सप्लाई – पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार
DelhiUp

नकली इलेक्ट्रिक वायर की खेप पकड़ी गई, दिल्ली से हो रही थी सप्लाई – पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार

Share
Share

दिल्ली से मेरठ आ रही नकली इलेक्ट्रिक वायर की एक बड़ी खेप का भंडाफोड़ हुआ है। टीपी नगर थाना पुलिस ने शेखो पेट्रोल पंप के पास एक वाहन को घेराबंदी कर रोकते हुए उसमें से हैवेल्स, आरआर, पॉली केब और वी-गार्ड जैसी नामी कंपनियों के नकली वायर के बंडल बरामद किए हैं। वाहन चालक कृष्णा (निवासी: गीता कॉलोनी, दिल्ली) को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को सीज कर दिया गया है। जांच में पता चला कि यह माल दिल्ली के श्याम ट्रेडर्स द्वारा मेरठ भेजा गया था।

कंपनी की निगरानी में हुआ खुलासा


हैवेल्स सहित कई ब्रांड की असली और नकली उत्पादों पर नजर रखने वाली स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क के फील्ड मैनेजर ललित कुमार ने जानकारी दी कि कंपनी को मेरठ में नकली वायर बेचे जाने की सूचना मिली थी। ललित ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

पुलिस कार्रवाई और एफआईआर


गिरफ्तार चालक ने पूछताछ में नकली वायर की आपूर्ति दिल्ली से मेरठ में करने की बात कबूली है। संबंधित ब्रांड कंपनियों के सुरक्षा अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब श्याम ट्रेडर्स और इस गोरखधंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 11 =

Recent Comments

No comments to show.
Related Articles

ढह गया भारतीय शेयर बाजार, निवेशक बेहाल

ढह गया भारतीय शेयर बाजार, निवेशक बेहाल

रेप गर्भपात अब कभी नहीं बनेगी मां

रेप गर्भपात अब कभी नहीं बनेगी मां

गंगा एक्सप्रेस वे का लोकार्पण पीएम ने बताया विकास की लाइफ लाइन

गंगा एक्सप्रेस वे का लोकार्पण पीएम ने बताया विकास की लाइफ लाइन

गर्मी से मिलेगी राहत आंधी के साथ आएगी बारिश

गर्मी से मिलेगी राहत आंधी के साथ आएगी बारिश