Home Delhi NCRTC को ग्रीन चैंपियन अवॉर्ड
Delhi

NCRTC को ग्रीन चैंपियन अवॉर्ड

NCRTC को ग्रीन चैंपियन अवॉर्ड

Share
NCRTC को ग्रीन चैंपियन अवॉर्ड
Share

पर्यावरण अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) को सीआईआई इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) के 13वें संस्करण के प्रतिष्ठित आईजीबीसी ग्रीन चैंपियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। एनसीआरटीसी को यह सम्मान ‘भारत में ग्रीन बिल्डिंग अभियान का नेतृत्व करने वाले सरकारी संगठन’ की श्रेणी में, देश के शहरी और क्षेत्रीय परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर में पर्यावरण अनुकूल निर्माण पद्धतियों और आईजीबीसी की विभिन्न रेटिंग प्रणालियों को अपनाकर सतत विकास को बढ़ावा देने में उसके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। आईजीबीसी के संस्थापक सदस्यों में शामिल एनसीआरटीसी ने पर्यावरण अनुकूल परियोजना के निर्माण और संसाधनों के बेहतर उपयोग के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता दिखाई है। इसी दिशा में एनसीआरटीसी द्वारा किए जा रहे प्रमुख प्रयासों में नमो भारत स्टेशनों, डिपो और अन्य भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट स्थापित करना शामिल है। एनसीआरटीसी का लक्ष्य इससे कुल 15 मेगा वॉट पीक (MWp) सौर ऊर्जा क्षमता विकसित करना है, जिसमें से वर्तमान में 8.2 मेगा वॉट पीक सौर ऊर्जा उत्पादित की जा रही है। इसके अलावा, एनसीआरटीसी ने दुहाई स्थित नमो भारत डिपो में देश की अपनी तरह की पहली ‘सोलर ऑन ट्रैक’ परियोजना का क्रियान्वयन किया है। नमो भारत कॉरिडोर पर स्टेशनों, वायाडक्ट और डिपो में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था भी की गई है। यह सभी प्रयास पर्यावरण संरक्षण के प्रति एनसीआरटीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं और पर्यावरण अनुकूल सिद्धांतों को परियोजना
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =

Related Articles

सुदीप जैन ने उठाई संविधान की आवाज

सुदीप जैन ने उठाई संविधान की आवाज

1,000 लोगों को हनीट्रैप (Sextortion) में फंसाया

1,000 लोगों को हनीट्रैप (Sextortion) में फंसाया

5 नामों के एलान से कर दिए मंसूबे जाहिर

5 नामों के एलान से कर दिए मंसूबे जाहिर

‘माई फ्रेंड’ ट्रंप का भारत पर टेरिफ का एलान

'माई फ्रेंड' ट्रंप का भारत पर टेरिफ का एलान