Home मेरठ आबूलेन की घटना पर केशव प्रसाद मौर्य सख्त
मेरठ

आबूलेन की घटना पर केशव प्रसाद मौर्य सख्त

आबूलेन की घटना पर केशव प्रसाद मौर्य सख्त

Share
आबूलेन की घटना पर केशव प्रसाद मौर्य सख्त
Share

आबूलेन की घटना को लेकर मीडिया के समक्ष दिया सख्त संदेश बोले महिला सुरक्षा से नहीं कोई समझौता

मेरठ। सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अफसरों के पेंच कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि जिले में कानून व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखा जाए। उपभोक्ताओं की ओवर बिलिंग की समस्या का तत्काल निदान सुनिश्चित किया जाए। चक मार्गों, तालाबों और चारागाहों पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों मसल डीएम व एसएसपी समेत तमाम महकमों के अफसर मौजूद रहे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उपमुख्यमंत्री ने मेरठ के सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडियाकर्मियों से संवाद भी किया।

आबूलेन मामले पर सख्त संदेश

मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने मेरठ के आबूलेन क्षेत्र में एक युवती को बंधक बनाए जाने के हालिया मामले पर सरकार की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कानून का राज है। अपराधियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि “बहन-बेटियों के सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों का भाजपा सरकार में फौरन इलाज होता है।” इस मुद्दे पर उन्होंने पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार की कानून-व्यवस्था को भी कटघरे में खड़ा किया। साथ ही उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा’ के संदर्भ में बात करते हुए डिप्टी सीएम ने मेरठ के लिए बड़ी घोषणाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेरठ नगर निगम द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के नाम पर एक विशाल भवन का निर्माण व नामकरण किया जाएगा, साथ ही शहर में उनकी एक विशाल प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। आगामी चुनावों और विपक्षी दलों की रणनीति पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष को हताश बताया। उन्होंने दावा किया कि सत्ता से दूर होने के कारण विपक्षी नेता बेचैन हैं और जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक का हवाला देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं (जैसे बिजली बिलों की गड़बड़ी और अवैध अतिक्रमण) का त्वरित समाधान करना और गरीब कल्याण की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

हवाई पट्टी पर स्वागत

शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर मेरठ पहुंचे। उनके मेरठ आगमन पर हवाई पट्टी और जिले की सीमा पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। सर्किट हाउस के कार्यक्रम संपन्न होने के बाद उपमुख्यमंत्री दोपहर 2:15 बजे शास्त्रीनगर स्थित राज्यमंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर के आवास पर पहुंचे। वहां करीब 15 मिनट रुकने के बाद वे दोपहर 2:30 बजे परतापुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी के लिए रवाना हुए और दोपहर 3:05 बजे राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर गए।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =

Related Articles

ये बच्चे कमजोर नहीं, ईश्वर के विशेष वरदान हैं

ये बच्चे कमजोर नहीं, ईश्वर के विशेष वरदान हैं

केशव प्रसाद मौर्य का राहुल व अखिलेश पर तीखा हमला

केशव प्रसाद मौर्य का राहुल व अखिलेश पर तीखा हमला

लखनऊ में गरजे मेरठी कांग्रेसी

लखनऊ में गरजे मेरठी कांग्रेसी

27 को आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

27 को आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य