Home Delhi ‘माई फ्रेंड’ ट्रंप का भारत पर टेरिफ का एलान
Delhi

‘माई फ्रेंड’ ट्रंप का भारत पर टेरिफ का एलान

'माई फ्रेंड' ट्रंप का भारत पर टेरिफ का एलान

Share
'माई फ्रेंड' ट्रंप का भारत पर टेरिफ का एलान
Share

पीएम मोदी के ट्रंप को ‘माई फ्रेंड’ कहने के बाद भी अमेरिका भारत को लेकर नहीं बरत रहा रियायतें

नई दिल्ली/वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने भारत, चीन, जापान और यूरोपीय संघ सहित 14 प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर नए आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने का प्रस्ताव पेश किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रस्ताव ‘यूएस ट्रेड एक्ट ऑफ 1974’ की धारा 301 (Section 301) के तहत चली आठ महीने की जांच के बाद आया है, जिसमें इन देशों पर अत्यधिक औद्योगिक उत्पादन क्षमता (Manufacturing Overcapacity) के जरिए वैश्विक व्यापार को प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है। विपक्ष और कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सार्वजनिक मंचों पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ट्रंप को ‘माई फ्रेंड’ (मेरे मित्र) कहकर संबोधित करने और दोनों नेताओं के बीच दिखने वाली गर्मजोशी के बावजूद, अमेरिका अपनी व्यापारिक शर्तों और टैरिफ नीतियों पर कोई नरमी नहीं बरत रहा है। आलोचक इसे व्यक्तिगत कूटनीति की सीमाओं के रूप में देखते हैं।

‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति और ट्रंप के पुराने बयान

डोनाल्ड ट्रंप अपने चुनावी अभियानों और कार्यकाल के दौरान कई बार यह दावा कर चुके हैं कि भारत ने अमेरिकी व्यापारिक रियायतों का लाभ उठाया है और अमेरिकी उत्पादों पर ऊंचे शुल्क लगाए हैं। ट्रंप की व्यापार नीति मुख्य रूप से ‘पारस्परिक शुल्क’ (Reciprocal Tariffs) और अमेरिकी विनिर्माण को बढ़ावा देने पर केंद्रित रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि ये प्रस्तावित शुल्क अभी लागू नहीं हुए हैं और इनमें अमेरिका के साथ हुए मौजूदा व्यापार समझौतों को ध्यान में रखा जाएगा। वहीं दूसरी ओर इस नए प्रस्ताव के बाद भारत की विदेश नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यक्तिगत संबंधों के प्रभाव को लेकर राजनीतिक और कूटनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

दी जा रही सफाई

पीएम मोदी का ‘माई फ्रेंड’ ट्रंप संबोधन और भारत पर अमेरिकी सख्ती खासतौर से टेरिफ के संदर्भ में, इसके बाद अब सरकार के पैरोकारा व भाजपाइयों की ओर से सफाई दी जा रही है कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में व्यक्तिगत मित्रता और राष्ट्रीय आर्थिक हित दो अलग-अलग पहलू हैं। भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने पहले भी स्पष्ट किया है कि भारत अपने व्यापारिक और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को प्रतिबद्ध है और अमेरिकी वार्ताकारों के साथ उच्च स्तर पर लगातार संवाद जारी है। फिलहाल, भारत और अमेरिका एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (Bilateral Trade Agreement) को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच होने वाली कूटनीतिक और व्यापारिक वार्ताएं तय करेंगी कि भारतीय निर्यातकों पर इन प्रस्तावित शुल्कों का कितना असर पड़ेगा।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 8 =

Related Articles

1,000 लोगों को हनीट्रैप (Sextortion) में फंसाया

1,000 लोगों को हनीट्रैप (Sextortion) में फंसाया

5 नामों के एलान से कर दिए मंसूबे जाहिर

5 नामों के एलान से कर दिए मंसूबे जाहिर

अखिलेश के वायरल एलान में मेरठ की चार सीटें भी

अखिलेश के एलान में मेरठ की चार सीटें भी

न पुराने शिक्षक हटेंगे, न पात्र वंचित रहेंगे

न पुराने शिक्षक हटेंगे, न पात्र वंचित रहेंगे