Home मेरठ आचार्य सौरभ सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन
मेरठ

आचार्य सौरभ सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन

आचार्य सौरभ सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन

Share
आचार्य सौरभ सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन
Share

आचार्य श्री विहार करते हुए सुकौशल जैन डिफेंस कॉलोनी के यहां पहुँचे जहां उनकी आहारचार्य हुई एवं संध्या काल में गुरु भक्ति

मेरठ। आज प्रातः सुबह 6:15 बजे आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज का विहार दिल्ली रोड स्थित विवेक बाफर, मेरठ महानगर अध्यक्ष लोकदल, गॉडविन कॉलोनी के यहां से डिफेंस कॉलोनी सरधना रोड के लिए हुआ। आचार्य श्री की जगह-जगह भव्य आरती की गई एवं भक्तों द्वारा पाद प्रक्षालन किया गया। विहार में अत्यधिक संख्या में लोगों ने सहयोग किया। आचार्य श्री विहार करते हुए सुकौशल जैन डिफेंस कॉलोनी के यहां पहुँचे जहां उनकी आहारचार्य हुई एवं संध्या काल में गुरु भक्ति की गई। आचार्य श्री ने सभी गुरुभक्तों को अपना आशीर्वाद दिया। श्री सुनील कुमार जैन प्रवक्ता जी ने बताया की आचार्य श्री का विहार MIET सरधना रोड के लिए होगा जहां उनकी आहारचर्या एवं गुरु भक्ति संपन्न होगी। इस आयोजन में श्री प्रमोद कुमार जैन एडवोकेट, सतेन्द्र जैन, रमाकान्त जैन, अनुज जैन एडवोकेट आदि का विशेष सहयोग रहा।

श्री 1008 आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव (सुशांत सिटी)

इससे पूर्व विगत 19 नवंबर को श्री 1008 आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव(सुशांत सिटी) के तृतीय दिवस जन्म कल्याणक की शुरुआत जिनाभिषेक शांति धारा नित्य नियम पूजन के साथ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में सोमेंद्र तोमर (राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश) पधारे चित्र अनावरण मुकेश जैन (धर्मा ज्वेलर्स) वालों ने किया अति विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र कुमार जैन, संजय जैन(बिल्डर) वाले रहे तथा दीप प्रज्वलन करता संजय जैन (बीड़ी वाले) वाले रहे। सभी अतिथियों का तिलक लगाकर माला पटका पहनाकर सम्मान चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया गया। धर्म सभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री 108 सौरभ सागर महा मुनिराज ने अपने उद्बोधन में जन्म कल्याणक की महिमा का वर्णन करते कहां की बालक आदि कुमार के गर्भ में आने से 6 माह पूर्व से प्रतिदिन सवा करोड़ रत्नों की वर्षा होती थी तथा जन्म से 6 महीने पूर्व बालक आदि कुमार की सेवा स्वर्ग से देव आकर करते थे सोधर्म इंद्र ने माता की सेवा में 56 कुमारियों को लगा रखा था। आचार्य श्री ने बताया जब तीन लोक के नाथ का जन्म होता है तब कुछ क्षणों के लिए नारको में भी शांति छा जाती है।आज के समय में हमारे आचरण का बहुत ह्रास हुआ है हमारे ऊपर पाश्चात्य संस्कृति का प्रकोप बढ़ता जा रहा है उसकी वजह से हमारा आचरण बहुत खराब हो रहा है जब तक हमारा आचरण शुद्ध नहीं होगा तब तक हमें मुक्ति नहीं मिलेगी जब तीर्थंकर का जन्म हुआ था तब आचरण की शुद्धि थी खान-पान की शुद्धि थी आप सबका बड़ा पुण्य उदय है कि तीर्थंकर आदिनाथ ने हमें असी मसीह कृषि का ज्ञान दिया और हमें अहिंसा का मार्ग दिखलाया अहिंसा का मार्ग ही शांति का मार्ग है। आचार्य श्री ने उपस्थित जन समूह सहित पंचकल्याणक आयोजन समिति को अपना बहुत-बहुत आशीर्वाद प्रदान किया। इसकी उपरांत बैंड बाजों नपीरी घोड़ा बग्गियों तथा हाथी वाले रथो में सवार होकर बालक आदि कुमार को सुमेरु पर्वत पर ले जाकर पनडु्कशीला में विराजमान कर 1008 कलसो से अभिषेक किया गया उपस्थित सभी लोगों भगवान का जन्म कल्याणक बड़े ही भक्ति भाव भरे वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया। रात्रि कार्यक्रम में बालक आदि कुमार का पालना व बाल क्रीड़ाओं का आयोजन किया गया।

ये रहे मौजूद

सभी कार्यक्रम पं.हसमुख जैन (प्रतिष्ठाचार्य) व पं. विशाल जैन (सह प्रतिष्ठाचार्य), पं.संदीप जैन सजल (सह प्रतिष्ठाचार्य) के निर्देशन में संपन्न हुए। कार्यक्रम में अतुल जैन (अध्यक्ष), विनोद जैन(उपाध्यक्ष), अमित जैन (महामंत्री), दीपक जैन (कोषाध्यक्ष), संजीव जैन (मीडिया प्रभारी), डॉ.प्रवीण जैन, महेश जैन, ऋषि जैन मेनका वाले, आनंद जैन, सुनील जैन प्रवक्ता, प्रमोद जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =

Related Articles

मां गंगा की कृपा से करीब चार सौ करोड़ का कारोबार

मां गंगा की कृपा से करीब चार सौ करोड़ का कारोबार

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का उमड़ा सैलाब

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का उमड़ा सैलाब

9वीं व 11वीं के पंजीकरण में त्रुटि सुधार का अंतिम मौका

9वीं व 11वीं के पंजीकरण में त्रुटि सुधार का अंतिम मौका

9वीं व 11वीं के पंजीकरण में त्रुटि सुधार का अंतिम मौका

9वीं व 11वीं के पंजीकरण में त्रुटि सुधार का अंतिम मौका