Home मेरठ शशांक शर्मा बने NSUI वेस्ट यूपी प्रदेश अध्यक्ष
मेरठ

शशांक शर्मा बने NSUI वेस्ट यूपी प्रदेश अध्यक्ष

शशांक शर्मा बने NSUI वेस्ट यूपी प्रदेश अध्यक्ष

Share
शशांक शर्मा बने NSUI वेस्ट यूपी प्रदेश अध्यक्ष
Share

सात वर्षों के संघर्ष और संगठनात्मक समर्पण का फल, कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई

मेरठ। जनपद के ब्लॉक रोहटा ग्राम रसना निवासी किसान परिवार के बेटे शशांक शर्मा को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की छात्र राजनीति में खुशी की लहर है। वर्ष 2019 से दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति के माध्यम से संगठन में सक्रिय शशांक शर्मा ने बीते सात वर्षों में अथक संघर्ष, निरंतर मेहनत, अटूट समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र हितों के लिए संघर्ष करने के बाद वर्तमान में वह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में विधि के छात्र हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। करीब दो वर्षों से प्रदेश अध्यक्ष पद की नियुक्ति को लेकर चल रही लंबी प्रतीक्षा, विभिन्न संगठनात्मक दावेदारियों और राजनीतिक समीकरणों के बीच अंतत: शशांक शर्मा के संघर्ष, मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण की जीत हुई है। यह नियुक्ति केवल एक पद की प्राप्ति नहीं, बल्कि वर्षों की तपस्या, धैर्य और संघर्ष का परिणाम है। एक साधारण किसान परिवार से निकलकर इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक पहुंचना निश्चित रूप से छात्र राजनीति में संघर्ष कर रहे युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि है।

रोहित राणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, एनएसयूआई पश्चिम उत्तर प्रदेश:- :

’10 वर्षों तक एनएसयूआई वेस्ट के प्रदेश अध्यक्ष पद का निर्वहन करने के बाद, आज नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक शर्मा को यह जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।Ó इस महत्वपूर्ण नियुक्ति में श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा एवं उनकी टीम के विशेष योगदान और मार्गदर्शन को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, हृस्ढ्ढ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ एवं राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। शशांक शर्मा की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम तथा ्रढ्ढष्टष्ट सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश जोन के प्रभारी संजीव आर्य ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मेरठ से बधाई देने वाले में प्रशांत चौधरी कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव भाटी, महेंद्र शर्मा, प्रदीप अरोरा, हेमंत प्रधान, अवनीश पंवार आदि संगठन के दर्जनों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − four =

Related Articles

भारतीय मानक ब्यूरो ने करायी प्रतियोगिता

भारतीय मानक ब्यूरो ने करायी प्रतियोगिता

हरित प्रदेश की मांग कमजोर करने का आरोप

हरित प्रदेश की मांग कमजोर करने का आरोप

राज्यपाल का युवाओं को ‘नौकरी देने वाला’ बनने का संदेश

राज्यपाल का युवाओं को 'नौकरी देने वाला' बनने का संदेश

हिंदू आस्था के विरुद्ध राजनीति पर करारा तमाचा

हिंदू आस्था के विरुद्ध राजनीति पर करारा तमाचा