गढ रोड पर निगम के दस्ते ने अवैध कब्जे वालों को खदेड़ा
गढ रोड पर निगम के दस्ते ने अवैध कब्जे वालों को खदेड़ा
0
Share
Share
सीएम ग्रिड की सड़क पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं: नगरायुक्त की सख्त चेतावनी, गढ़ रोड से हटाए गए अवैध कब्जेमेरठ। नगर निगम द्वारा ‘सीएम ग्रिड योजना’ के तहत गढ़ रोड का निर्माण कार्य पूरा होते ही सड़क काफी चौड़ी और साफ-सुथरी नजर आने लगी है। लेकिन, सड़क बनते ही कुछ लोगों ने इस पर अवैध रूप से कब्जा जमाना शुरू कर दिया। अतिक्रमण की शिकायत मिलते ही नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए, जिसके बाद निगम के प्रवर्तन दल ने मौके पर पहुंचकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया। दरअसल शहर के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए नगर निगम द्वारा ‘सीएम ग्रिड योजना’ के तहत युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में गढ़ रोड पर सड़क निर्माण का कार्य पूरा होते ही यह मार्ग काफी चौड़ा, सुंदर और साफ-सुथरा नजर आने लगा है। हालांकि, सड़क के चमकते ही इस पर अवैध अतिक्रमण करने वालों की नजर पड़ गई और लोगों ने सड़क किनारे कब्जा जमाना शुरू कर दिया। नई बनी सड़क पर अतिक्रमण होने की शिकायत जैसे ही नगरायुक्त सौरभ गंगवार तक पहुंची, उन्होंने मामले को बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से नगर निगम के प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल संजीव तोमर को मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
प्रवर्तन दल ने हटाए ठेले और सामान
नगरायुक्त का आदेश मिलते ही कर्नल संजीव तोमर प्रवर्तन दल की टीम के साथ गढ़ रोड पहुंचे। टीम को देखते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। प्रवर्तन दल ने अभियान चलाकर सड़क पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों को मौके से खदेड़ा। इस दौरान सड़क किनारे खड़े ठेलों को हटवाया गया और स्थायी दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपना सामान सड़क की सीमा से बाहर न रखें। टीम ने स्पष्ट किया कि यदि दोबारा सामान बाहर रखा मिला तो जब्तीकरण के साथ-साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा।
‘सीएम योगी का बड़ा उपहार है यह सड़क, बर्दाश्त नहीं होगा कब्जा’
इस पूरे मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने कहा कि सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत हो रहा विकास कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मेरठ की जनता को एक बड़ा उपहार है। इसका उद्देश्य शहरवासियों को जाम से मुक्ति दिलाना और बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि शहर में जहां-जहां भी सड़क निर्माण का काम पूरा हो चुका है, वहां लोग अवैध कब्जों से पूरी तरह बाज आएं। यदि किसी ने सरकारी संपत्ति या सड़क पर अतिक्रमण करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नगरायुक्त की सख्त चेतावनी: ‘अतिक्रमण किया तो होगी कठोर कानूनी कार्रवाई’
मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने कहा कि सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही आधुनिक सड़कें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मेरठ की जनता के लिए एक बड़ा उपहार हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जिन इलाकों में सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है, वहां लोग अवैध कब्जों से बाज आएं। यदि किसी ने भी दोबारा अतिक्रमण करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर नगर निगम का प्रवर्तन दल शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए लगातार अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रहा है। गढ़ रोड के अलावा प्रवर्तन दल अब तक शहर के कई अन्य व्यस्त और प्रमुख मार्गों पर भी कार्रवाई कर चुका है। प्रवर्तन लगातार गढ रोड, सीसीएसयू रोड, मेडिकल, आनंद हॉस्पिटल क्षेत्र, शहर घंटाघर, दिल्ली रोड और कंकरखेड़ा आदि इलाकों में अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है।
वर्जन
नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने कहा कि सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत हो रहा विकास कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मेरठ की जनता को एक बड़ा उपहार है। इसका उद्देश्य शहरवासियों को जाम से मुक्ति दिलाना और बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करना है।
Leave a comment