Home मेरठ हरित प्रदेश की मांग कमजोर करने का आरोप
मेरठ

हरित प्रदेश की मांग कमजोर करने का आरोप

हरित प्रदेश की मांग कमजोर करने का आरोप

Share
हरित प्रदेश की मांग कमजोर करने का आरोप
Share

कांग्रेस नेता यशपाल सिंह बोले संविधान संशोधन के जरिए की जा रही है साजिश

मेरठ। हरित प्रदेश निर्माण समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित संविधान संशोधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा की सीटों की अधिकतम संख्या 500 से बढ़ाकर 650 किए जाने का प्रस्ताव अलग हरित प्रदेश राज्य के गठन की संभावनाओं को प्रभावित करने वाला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है। जनसंख्या, क्षेत्रफल, प्रशासनिक व्यवस्था और विकास की असमानताओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन समय की आवश्यकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों की लंबे समय से मांग रही है कि उनकी क्षेत्रीय आवश्यकताओं, आर्थिक संसाधनों और विकास की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अलग हरित प्रदेश का गठन किया जाए। चौधरी यशपाल सिंह ने कहा कि यदि विधानसभा सीटों में प्रस्तावित 50 प्रतिशत वृद्धि के कारण अधिकतम सीटों की सीमा एक संवैधानिक बाधा बनती, तो उत्तर प्रदेश के पुनर्गठन और नए राज्यों के गठन पर गंभीरता से विचार करने का अवसर पैदा हो सकता था। लेकिन अब अनुच्छेद 170 (1) में संशोधन कर विधानसभा सीटों की अधिकतम सीमा 650 किए जाने के प्रस्ताव से इस संभावना को फिलहाल कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को केवल विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि बड़े राज्यों के प्रशासनिक पुनर्गठन और क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए। चौधरी यशपाल सिंह ने केंद्र सरकार से मांग की कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता की भावनाओं और लंबे समय से चली आ रही अलग हरित प्रदेश की मांग को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर व्यापक विचार-विमर्श कराया जाए। हरित प्रदेश का गठन क्षेत्र के किसानों, युवाओं, व्यापारियों और आम नागरिकों के बेहतर भविष्य तथा संतुलित विकास के लिए आवश्यक है।

इन्होंने भी जतायी नाराजगी

हरित प्रदेश निर्माण समिति के अध्यक्ष मनीष प्रताप, संयोजक बदर महमूद एडवोकेट, अनिल जंगाला एडवोकेट एवं शक्ति सिंह एडवोकेट सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों ने भी चौधरी यशपाल सिंह द्वारा व्यक्त किए गए विचारों और अलग हरित प्रदेश की मांग के समर्थन में अपनी सहमति जताई। सभी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास, बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और क्षेत्र की जनता के हितों के लिए अलग हरित प्रदेश का गठन आवश्यक है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − five =

Related Articles

शशांक शर्मा बने NSUI वेस्ट यूपी प्रदेश अध्यक्ष

शशांक शर्मा बने NSUI वेस्ट यूपी प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय मानक ब्यूरो ने करायी प्रतियोगिता

भारतीय मानक ब्यूरो ने करायी प्रतियोगिता

राज्यपाल का युवाओं को ‘नौकरी देने वाला’ बनने का संदेश

राज्यपाल का युवाओं को 'नौकरी देने वाला' बनने का संदेश

हिंदू आस्था के विरुद्ध राजनीति पर करारा तमाचा

हिंदू आस्था के विरुद्ध राजनीति पर करारा तमाचा