राज्यपाल का युवाओं को ‘नौकरी देने वाला’ बनने का संदेश
राज्यपाल का युवाओं को 'नौकरी देने वाला' बनने का संदेश
4
Share
Share
सीसीएसयू में आयोजित पश्चिमांचल स्टार्टअप संवाद-2026 का दीप जलाकर किया शुभारंभ
मेरठ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में शनिवार को आयोजित पश्चिमांचल स्टार्टअप संवाद-2026 का दीप जलाकर शुभारंभ किया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बेहद प्रभावशाली और विचारोत्तेजक भाषण दिया। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा, नवाचार, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर विशेष बल दिया। राज्यपाल ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज के दौर में डिग्री हासिल करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं को अपनी सोच को विस्तृत कर ‘नौकरी मांगने वाले’ के बजाय ‘नौकरी देने वाला’ बनना होगा। उन्होंने विश्वविद्यालयों से अपील की कि वे शोध और तकनीक को सीधे समाज और उद्योग की जरूरतों से जोड़ें, ताकि देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हो सके। प्रदर्शनी में विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों की ओर से लगाए गए स्टॉल पर छात्रों और स्टार्टअप से जुड़े लोगों ने अपने नवाचार, उत्पाद और तकनीकी मॉडल प्रदर्शित किए। राज्यपाल ने स्टॉलों का निरीक्षण कर प्रतिभागियों से उनके स्टार्टअप और नवाचारों की जानकारी ली। कार्यक्रम में प्रदेश के 11 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधिमंडल, कुलपति, शिक्षाविद, युवा उद्यमी और निवेशक शामिल हुए। यहां उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं और युवा उद्यमियों द्वारा लगाए गए नवाचार एवं स्टार्टअप से जुड़े प्रदर्शनी स्टॉलों का बारीकी से अवलोकन किया और युवाओं के प्रयासों की सराहना की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय में 38.21 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अत्याधुनिक सभागार के शिलान्यास कार्यक्रम में भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
गार्ड ऑफ ऑनर’
इससे पहले शहर आगमन पर जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उन्हें औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर सलामी दी गई। अपने इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान राज्यपाल ने शहर में आयोजित कई शैक्षणिक, विकासपरक और सामाजिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जिसका उन्होंने निरीक्षण किया। राज्यपाल के आगमन को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए थे। मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासन के आला अधिकारी पूरे समय व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। इस कार्यक्रम में नगर के तमाम गणमान्य नागरिक, जन प्रतिनिधि व शिक्षाविदों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।
Leave a comment